Trailer Launch Of Film Never Give Up – A Revenge Story Held In Mumbai Film Releasing on 10th May 2019

मर्डर मिस्ट्री ‘नेवर गिव अप – ए रिवेंज स्टोरी’ १० मई को रिलीज होगी

मित्तल एडवरटाइज़िंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी कर रही है फिल्म को रिलीज़

बॉलीवुड में आजकल थ्रिलर मूवीज का जमाना है। ऐसी ही एक थ्रिलर फिल्म जल्द रिलीज़ होने जा रही है, जिसका नाम है ‘नेवर गिव अप’ ए रिवेंज स्टोरी। बदले की भावना की कहानी पर आधारित यह फिल्म १० मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की मार्केटिंग और रिलीज़ की जिम्मदारियां मित्तल एडवरटाइज़िंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी निभा रही है।

पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी में स्थित द व्यू थियेटर में इस फिल्म का प्रमोशनल इवेंट रखा गया जहां फिल्म के निर्माता निर्देशक और सभी कलाकार उपस्थित थे।

इंडियन सिनेमा मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म नेवर गिव अप’ ए रिवेंज स्टोरी के प्रोड्यूसर शलाका मिलिंद निकम और युके (उन्मेष काब्रे) एवं डायरेक्टर युके (उन्मेष काब्रे) हैं। फिल्म में सरिश कनुगो, अरी दबास, पिक्सी महाजन, अक्षता दयाल मल्होत्रा, पियूष गोडसे, योगिता चौधरी, रत्नेश रूप श्रीवास्तव और शोकी सैनानी ने अहम भूमिकाएं अदा की है।

फिल्म की शूटिंग गोवा और पुणे में की गई है। इस हिंदी मर्डर मिस्ट्री के लेखक ऋता विनीत कोचरेकर हैं। फिल्म की कहानी पीटर (अरी दबास) के परिचय से शुरू होती है, जो शहर के टॉप वकीलों में से एक है। निशा उसकी गर्लफ्रेंड है जो कैंडी की साथी है। कैंडी (अक्षता दयाल मल्होत्रा) एक इवेंट मैनेजमंट कम्पनी की मालिक है। एक दिन कैंडी अपने एम्पलाई विलियम्स (पियूष) को ऑफिस के मैटर पर डिस्कस करने के लिए अपने घर बुलाती है। इसके बाद आता है कहानी में टर्न और ट्विस्ट।

फिल्म में 4 बेहतरीन गाने हैं जिसके कम्पोज़र हैं सिद्धार्थ बोस और रितेश कुमार नलिनी जबकि इसके गीतकार हैं अनन्या बोस, राकेश सिंह और बी आर बी। फिल्म के गीतों के बोल है “अधूरी कहानी मेरी यह जिंदगानी, बन जा तू मेरा हीरो राउडी, इश्क मजा लेले और “तुझ पे यकीन मै कैसे करूं”।

इस फिल्म के आर्टिस्ट में दिव्या पांडेय, प्रवीण खेडेकर, लीलाधर जगताप, तरुण दैया, सुनैना कदम, रुजुता कुलकर्णी, गिरीश गायकवाड़, अविनाश पांडेय, श्रीनिवास नायडू (मैगी), आकाश, सोमाया शंके, स्नेहंद्र शाह, गणेश खेडेकर और श्रीरंग जाधव भी शामिल हैं।

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 24 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 19 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 24 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.