Legend Singer Asha Bhosle Sings Song For Rakhi Sawant Film Kashmir Dhara 370

आशा भोसले ने राखी सावंत के लिए गाया आइटम नंबर

मशहूर गायिका आशा भोसले ने आइटम गर्ल राखी सावंत के लिए एक आइटम नंबर गाया, आशाजी राखी को इस गाने की सफलता के लिए आशीर्वाद भी दिया।

अपनी खनकदार आवाज़ के लिए मशहूर गायिका आशा भोसले ने आज शाम मुंबई में एक आइटम नंबर रिकॉर्ड किया। इस गाने की खासियत है कि इसे सुनकर आपको फिल्म कुर्बानी का सुपरहिट सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ की याद जरूर आएगी। थोड़ी अरबी, थोड़ी उर्दू-फारसी और बाकी हिन्दुस्तानी भाषा का प्रयोग कर लिखे गए इस गाने की कहानी है कि यह गाना पाकिस्तान में नौटंकी में नाचने वाली लड़की के लिए है, जो अपनी कातिल अदाओं और खूबसूरत हुस्न के के जलवे से कश्मीरी जवानों को जिहाद के रास्ते पर भेजती है।

     

इस पाकिस्तानी लड़की का किरदार राखी सावंत निभा रही हैं और इसी गाने को आशा भोसले ने अपनी खनकदार आवाज से सजाया है। हाल ही में राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पाकिस्तान के झंडे को सीने से लगाए दिख रही हैं। राखी की यह तस्वीर फिल्म ‘कश्मीर धारा 370‘ की शूटिंग के दौरान की थी। यह गाना उसी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया है।

आशा ताई ने यह गाना करीब एक घंटे में रिकॉर्ड कर लिया। वह स्टूडियो में पहुंची और सबसे पहले पूरा गाना खुद अपनी राइटिंग में लिखा और याद किया और थोड़े ही समय में उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग पूरी भी कर ली। आशा ताई ने गाना रिकॉर्ड होने के बाद राखी सावंत और फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत के साथ फिल्म के विषय पर भी चर्चा की। राखी सहित फिल्म की पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और राखी के साथ गाने के बोल पर ठुमके लगाने में भी पीछे नहीं रहीं।

फिल्म ‘कश्मीर: धारा 370’ कश्मीर समस्या और कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। निर्देशक राकेश सावंत बताते हैं, ‘हमारी फिल्म का नाम है कश्मीर: धारा 370, हमने पिछले दिनों ही फिल्म की शूटिंग देहरादून और कश्मीर में पूरी कर ली। देहरादून में हम 1947 के समय का कश्मीर दिखा रहे थे, जो बहुत मुश्किल था। लकड़ी के जो मकान होते थे, उस जमाने में, हमने वही सब देखकर फिल्म की शूटिंग की। फिल्म में हितेन तेजवानी अहम भूमिका में हैं। 2 नई लड़किया हैं, अंजली पांडे और तन्वी टंडन। मनोज जोशी मेरी फिल्म में कश्मीरी पंडित का रोल निभा रहे हैं, उनकी वाइफ का रोल कर रही हैं, जरीना वहाब जी और उनके बेटे के रोल में हितेन तेजवानी हैं।’
‘फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की भी अहम भूमिका है। पंकज धीर और अनीता राज पति-पत्नी के रूप में हैं, जो कश्मीर का एक मुस्लिम परिवार है, इनकी बेटी अंजली पांडे हैं। हकीकत तो यह है कि बहुत से लोग यह नहीं जानते कि धारा 370 है क्या? मैं दुनिया के सामने धारा 370 की सच्चाई लाने के लिए यह फिल्म बना रहा हूं। यह फिल्म बीजेपी की है। मैं यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी को गिफ्ट करूंगा, क्योंकि यह मुद्दा भी मोदीजी का ही है। हमने इस फिल्म को इसी साल अगस्त के पहले सप्ताह यानी 7 अगस्त को रिलीज़ करना तय किया है।’

Our Courtsey To Navbharat Times

https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/legend-singer-asha-bhosale-sang-item-number-for-rakhi-sawant-film-kashmeer-dhaara-370/articleshow/69378605.cms

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 24 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 19 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.