खेसारी लाल यादव का नया लुक ‘बोल राधा बोल’ के सेट से आया सामने, वीडियो हुआ लीक

1992 में आई ऋषि कपूर और जूही चावला की सुपर डुपर हिट फिल्म बोल राधा बोल उस समय एक मील का पत्थर  साबित हुई थी. अब इसी टाइटल से भोजपुरी फिल्मों के मार्केटिंग हेड रहे स्टार मेकर विजय यादव ने बतौर फिल्म निर्माता भोजपुरी फिल्म बना रहे हैं जिसका निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं. फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन सुपरस्टार खेसारी लाल यादव  के साथ साउथ की सुपरस्टार मेघा श्री नजर आने वाली हैं. बोल राधा बोल से खेसारी लाल यादव का नया लुक रिलीज किया गया है.जिसमे खेसारी लाल यादव एक देहाती की भूमिका में दिखाई दे रहे जैन इसी के साथ इसी फिल्म का एक छोटा सा प्रोमो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खेसारी  और मेघा एक साथ खड़े हुए हैं और बैकग्राउंड में ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म बोल राधा बोल का टाइटल ट्रेक बज रहा है.इस वीडियो में खेसारी और मेघा प्यार के नशे में ऐसे खोए हुए हैं कि मानों आसपास इनके क्या चल रहा हैं. इसकी इन्हें खबर ही नहीं है.

पिछले कई सालों से खेसारी के पसंदीदा निर्देशक बने निर्देशक पराग पाटिल ने उनको अपनी हर फिल्म में एक अलग लुक में दिखाया हैं चाहे वो संघर्ष हो जिसमें खेसारी एक एक बुजुर्ग के तौर पर, लिट्टी चोखा में एक गांव का युवक, वही आशिकी में खेसारी के दो दो शेड दिखाए गए हैं। अब बात करे बोल राधा बोल की तो इसमें खेसारी एक अलहड़ व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं.

बोल राधा बोल के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि यह फिल्म एक नास्तिक के आस्तिक प्रेम की कहानी है. इसमें भी हमने खेसारी को एक अलग और हटके लुक दिया है.

निर्माता विजय यादव ने कहा कि फिल्म की कहानी बहुत ही अलग है. इसमें खेसारी और मेघा श्री का किरदार बहुत ही जानदार शानदार हैं जो दर्शकों को एक अलग ही अहसास कराएगी.

सांवरे फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी  ‘बोल राधा बोल’ के निर्माता एवं सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों के मार्केटिंग हेड रहे स्टार मेकर विजय यादव ने बतौर फिल्म निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का निर्माण कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं. फ़िल्म सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और साउथ एक्ट्रेस मेघा श्री इस फिल्म में लीज रोल प्ले कर रही हैं. उनकी कैमिस्ट्री दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है.

गौरतलब है कि नब्बे के दशक में बतौर निर्माता स्टार मेकर विजय यादव ने उस समय के सुपरस्टार महानायक कुणाल सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म ‘चला सखी दूल्हा देखे’ का निर्माण किया था. तब से लेकर अब तक विजय यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देते चले आ रहे हैं.

बता दें कि फिल्म निर्माता विजय यादव की इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’, ‘लिट्टी चोखा’ और ‘आशिकी’ का निर्देशन किया है. इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की अनगिनत सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का कथा, पटकथा और संवाद लिखा है. इसके संगीतकार छोटे बाबा बसही कई साल बाद वापस फिर से खेसारी लाल यादव की फिल्म का संगीत दे रहे हैं. फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस हैं. फाइट मास्टर दिलीप यादव, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, प्रसून यादव हैं. ईपी अखिलेश राय हैं. फिल्म का प्रचार आरआरजे मीडिया कर रही है. फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, चम्बल ब्वॉय रवि यादव, विनोद मिश्रा, बीना पांडेय, तुलसी, अरूणा गिरी, महिमा सिंह, नीलू तिवारी, महेश आचार्य, पप्पू यादव, सुबोध यादव, संजय वर्मा, करण पांडेय, संजीव मिश्रा, अभय राय, निशा तिवारी, दीप्ति तिवारी, यादवेन्द्र यादव, कीर्ति, नेहा, रानी, आर नरेन्द्र हैं।

खेसारी लाल यादव का नया लुक ‘बोल राधा बोल’ के सेट से आया सामने,  वीडियो हुआ लीक

https://www.instagram.com/p/CbHwZG1ltEE/

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Retiring On Your Own Terms With ICICI Pru Gold Pension Savings: The Growing Shift Toward Lifelong Financial Freedom

  • By admin
  • July 15, 2026
  • 1 views
Retiring On Your Own Terms With ICICI Pru Gold Pension Savings: The Growing Shift Toward Lifelong Financial Freedom

His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured Peace Ambassadors At United Nations Headquarters During Global Peace Seminar

  • By admin
  • July 14, 2026
  • 16 views
His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured Peace Ambassadors At United Nations Headquarters During Global Peace Seminar

कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 11 views
कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 10 views
आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

  • By admin
  • July 11, 2026
  • 20 views
फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल

  • By admin
  • July 8, 2026
  • 20 views
‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल