भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ फिल्म ‘इश्क कयामत’ में आएंगे नजर

भोजपुरी फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह एक नई पहल करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी को भोजपुरी में ला रहे हैं. भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में एक साथ बनने जा रही फिल्म इश्क कयामत’ में भोजपुरी फिल्मों में अपनी मन मोहक अदा और नृत्य से करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ रुपहले परदे पर धूम मचाने वाले हैं. जी हाँ! भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फिल्म ‘इश्क कयामत’ में पहली बार एक साथ भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी नजर आने वाले हैं. उनकी नई कमेस्ट्री उनके फैंस को खूब लुभाने वाली है.

u9 फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म ‘इश्क कयामत’ का निर्माण दो भाषा भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी में किया जा रहा है, ताकि दोनों फिल्म इंडस्ट्री के ऑडिएंस भरपूर मनोरंजन कर सकें. इस फिल्म का बीते दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में भव्य मुहूर्त किया गया. जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी व छत्तीसगढ़ी फिल्मो के सुपरस्टार मन कुरैशी लीड रोल में हैं. रायपुर के सयाजी  होटल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर फ़िल्म इश्क कयामत का मुहूर्त शार्ट लिया गया। मौके पर दोनों स्टार ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आए. फ़िल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह हैं. कुशल निर्देशन की बागडोर राजीव मिश्रा संभाल रहे हैं. लेखक दिलीप कौशिक, सह निर्माता रितेश कुमार मिश्रा, गीत-संगीत व डायलॉग  विनय बिहारी ने लिखा है. डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं.

गौरतलब है कि फ़िल्म के विषय में निर्माता अमित कुमार कहते हैं इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा. बड़े कैनवास के साथ इस फ़िल्म के सभी किरदार काफी महत्वपूर्ण हैं. फ़िल्म की शूटिंग भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी दोनों भाषा मे की जाएगी और भव्य तरीके से प्रदर्शन की जाएगी.

फ़िल्म के विषय में फिल्म निर्देशक राजीव मिश्रा कहते हैं ये फ़िल्म दोनों भाषाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी. दोनों भाषा के दर्शक सीधे कनेक्ट हो पाए इसलिए इसे अलग अलग शूट कर रिलीज किया जाएगा. ये फ़िल्म एक अलग ट्रेंड स्थापित करेगी.

फिल्म के मुहूर्त के समय सुपरस्टार काजल राघवानी ब्लैक ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। पूछने पर वे कहती हैं कि ये कलर मेरा फेवरेट कलर है. जब भी मैं खुश होती हूँ तो ब्लैक ही पहनती हूँ और आज जब ये मुहूर्त हो रहा है तब मैं काफी खुश हूं. ये मौका मेरे लिए काफी खास है, पहली बार मैं भोजपुरी के साथ साथ छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में काम करूंगी. भोजपुरी दर्शको का प्यार पाकर अभिभूत हूँ, छत्तीसगढ़ के दर्शकों का प्यार चाहिए।

छालीवुड सुपरस्टार मन कुरैशी के अनुसार ब्लैक उनके लिए लकी कलर है. उन्होंने कहा कि हर शुभ मौके पर मैं ब्लैक ही पहनता हूँ. फ़िल्म का छत्तीसगढ़ी के साथ साथ भोजपुरी में भी होना मेरे लिए बेहतर मौका है. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बिहार यूपी के लोगो का प्यार भी मिलेगा. भोजपुरी बोलने और भोजपुरी गाने पर थिरकने के लिए मेरा मन अति उत्साहित है.

भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ फिल्म ‘इश्क कयामत’ में आएंगे नजर

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 17 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 39 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery