निर्माता हरीश शर्मा ने लॉन्च किया नया म्यूज़िक लेबल ‘H & K म्यूज़िक’

*मुम्बई, 07 मई:  हाल ही में मायानगरी मुंबई के एक स्टूडियो में म्यूज़िक लेबल H & K के तहत प्रवीण भारद्वाज द्वारा लिखे व कम्पोज किये गये और अमन त्रिखा द्वारा गाये गाने ‘बारिश का इंतज़ार’ की रिकॉर्डिंग की गई ।

संगीत के शोर में गुम दुनिया में मधुर और कर्णप्रिय संगीत को बढ़ावा देने के लिहाज़ से निर्माता हरीश शर्मा ने अब एक नई पहल कर दी है. हरीश शर्मा ने अपना नया म्यूज़िक लेबल ‘H & K म्यूज़िक’ को एक नये गाने की की रिकॉर्डिंग के साथ मुम्बई में लॉन्च किया.

मुम्बई में एक स्टूडियो में ‘H & K म्यूज़िक’ के लॉन्च के मौके पर निर्माता हरीश शर्मा, कविता शर्मा के अलावा जाने-माने गायक अमन त्रिखा और गीतकार व संगीतकार प्रवीण भारद्वाज भी मौजूद थे.

इस म्यूज़िक लेबल का पहला गाना होगा ‘बारिश का इंतज़ार’. इस गाने को लिखा है प्रवीण भारद्वाज ने जो अब तक 150 से भी ज़्यादा फ़िल्मों के लिए सैंकड़ों हिट गाने दे चुके हैं. गीतकार से संगीतकार बने प्रवीण भारद्वाज ने ही इस रोमांटिक गीत को कम्पोज़ भी किया है.

हमेशा से ही लीक से हटकर गाने लिखनेवाले और अलहदा किस्म का संगीत देनेवाले गीतकार और संगीतकार प्रवीण भारद्वाज ने

इस ख़ास मौके पर कहा, “H & K म्यूज़िक के बैनर तले हम अर्थपूर्ण और गुणवत्तापूर्ण गाने लोगों के सामने पेश करेंगे. इतना ही नहीं, हम अपने ही गानों को लेकर टॉप क्लास के वीडियो एलबम भी तैयार करेंगे. इंडस्ट्री में बाहर से आनेवाली नई प्रतिभाओं को यहां आकर काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है. हम इस म्यूज़िक लेबल के तहत नई प्रतिभाओं को भी मौका देंगे और उनकी साझेदारी मे नई नई धुनें लोगों के सामने लाएंगे. वैसे निर्माता के तौर पर हमारी 2-3 फ़िल्मों की शूटिंग पहले से ही चल रही हैं और आगे हम वेब सीरीज़ बनाने के काम में भी संलग्न हैं.”

निर्माता हरीश शर्मा अपने म्यूज़िक लेबल के लॉन्च पर ख़ुशी जताते हुए कहा, “राजस्थानी लोक संगीत और लोक धुनें बेहद समृद्ध हैं. राजस्थानी धुनें और वहां का संगीत काफ़ी लोकप्रिय तो है मगर उसे जन-जन और दुनियाभर में पहुंचाने के लिए सब तक कोई माकूल मंच नहीं मिला है. H & K म्यूज़िक की कोशिश होगी कि अन्य तरह के गीत-संगीत को बढ़ावा देने के साथ साथ हम राजस्थानी संगीत और वहां की स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभरने का पूरा मौका दिया जाए. हमें यकीन है कि हम इसमें ज़रूर कामयाब होंगे.”

H & K म्यूज़िज के पहले गीत ‘बारिश का इंतज़ार’ के गायक अमन त्रिखा ने नये म्यूज़िक लेबल के लॉन्च और इसके तहत पहले गाने की रिकॉर्डिंग को लेकर कहा, “मैंने H & K म्यूज़िक के तहत आज जो गाना गाया है वो बहुत ही सुरीला और रोमांटिक गाना है. प्रवीण भारद्वाज ने इस गाने के जो बोल लिखे हैं, वो बहुत ही अर्थपूर्ण हैं जो लोगों के दिलों को छू जाएंगे.”

सिंगर अमन त्रिखा ने इस ख़ास मौके पर ‘बारिश का इंतज़ार’ का एक मुखड़ा भी गाकर सुनाया. इस गाने के वीडियो में लीड एक्टर के तौर पर ‘बहू-बेगम’ और ‘घायल रिटर्न्स’ फ़ेम अभिनेत्री डायना ख़ान नज़र आएंगी.

उल्लेखनीय है कि ‘H & K म्यूज़िक’ के लेबल के तहत दूसरा गाना शाबाव साबरी द्वारा गाया जाएगा, जिसमें दुबई की जानी-मानी अभिनेत्री आएशा ख़ान मुख्य रूप से फ़ीचर होंगी ।

निर्माता हरीश शर्मा ने लॉन्च किया नया म्यूज़िक लेबल ‘H & K म्यूज़िक’

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 28 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 38 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery