The special show of Ladki campaign ! डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, दर्शको के लिए रिलीज कर रहे हैं पूरे 8 मिनट का लंबा ट्रेलर !

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के लिए साल 2022 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट फिल्म ‘लड़की’ , अब महामारी के पिंजरे से निकलकर बॉक्स आफिस की दुनिया में पंख पसारे 15 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार हैं। फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कमी न हो इसीलिए राम गोपाल वर्मा एक खास अभियान चला रहे हैं जिसका नाम हैं द स्पेशल शो ऑफ लड़की : जहाँ यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को और बढ़ा कर दिखाया जाएगा आज शाम 5 बजे ।

लड़की एक इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन फिल्म हैं। जिसमे एक्ट्रेस पूजा भालेकर मार्शल आर्ट के करतब दिखाती नजर आएंगी। जो ब्रूस ली से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दरअसल पूजा, वाकई में टायकोंडो में एक्सपर्ट है और काफी टूर्नामेंट्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पूजा ने अपने आप को फिल्म लड़की के हर एक स्टंट के लिए बहुत ज्यादा तैयार किया और दिन रात पसीने एक करके मेहनत भी की हैं।

द स्पेशल शो ऑफ लड़की , ये 8 मिनट का एक लंबा ट्रेलर होगा जो की फ़िल्म की बारीकियों का संक्षिप्त रूप से विवरण देगा और ये फीचर फिल्म इंडस्ट्री का अब तक दिखाया जानेवाला एकमात्र सबसे लंबा ट्रेलर होगा । जिसपर राम गोपाल वर्मा कहते हैं,” मैं एक साधारण सा ट्रेलर रिलीज नही करना चाहता था । जिससे कहानी की मुख्य कहानी दब जाए और दर्शक तक पूरी बात न पहुँच सके। मैं दर्शको को समय देना चाहता हूं तांकि वो कहानी के सार और उसकी भावनात्मक पहलू को समझ सके और उसे महसूस कर सके। मैं ये भी समझाना चाहता हूं कि लड़की सिर्फ एक मार्शल आर्ट पर बनी फिल्म नही हैं बल्कि ये एक त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी हैं लड़की, उसके साथी और ब्रुस ली के बीच जहाँ पर लड़की की अग्निपरीक्षा शुरू होती हैं कि वो अपने आर्ट को चुने या अपने प्यार को”.

लड़की फिल्म 15 जुलाई को चाइना में भी रिलीज हो रही हैं। लड़की का निर्माण आर्टसी मीडिया द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है और इसमें पूजा भालेकर, पार्थ सूरी, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह हैं और यह 15 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगी, जिसमें चीन सहित 25,000 से अधिक स्क्रीन शामिल हैं।

https://twitter.com/RGVzoomin/status/1535223063822086145

The special show of Ladki campaign !  डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, दर्शको के लिए रिलीज कर रहे हैं पूरे 8 मिनट का लंबा ट्रेलर !

Related Posts

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

RAJESHH DATTATRYA BHUJLE The Art Of Being Unforgettable Some Men Follow Trends. Some Men Create Them

Rajeshh Dattatrya Bhujle belongs to that rare category of personalities who cannot be confined to a single identity. Actor. Director. Author. Voice mentor. Collector. Connoisseur. Visionary. And above all—a man…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 12 views
Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

भोजपुरी सिनेमा में जल्द दस्तक देगी नई फिल्म ‘मंगलसूत्र’, निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया ऐलान

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 19 views
भोजपुरी सिनेमा में जल्द दस्तक देगी नई फिल्म ‘मंगलसूत्र’, निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया ऐलान

Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 22 views
Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

  • By admin
  • July 31, 2026
  • 22 views
Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 19 views
Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

Echoes Of The Valley: Kastoorwan Where Memory Meets The Mountain Air And Solitude.

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 75 views
Echoes Of The Valley: Kastoorwan Where Memory Meets The Mountain Air And Solitude.