दुनिया के सबसे बड़े फैन विशाहरुख ने मनाया अनोखे अंदाज में शाहरुख खान का जन्मदिन

लखनऊ में शाहरुख फैन फोर्स के प्रेसिडेंट विशाल सिंह उर्फ विशाहरुख  ने आज शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर सभी फैंस की तरफ से अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया । सबसे पहले सहारा स्टेट स्थित जयति भारतम् दिव्यांगजन संस्था में जाकर  विशाहरुख  ने अपनी पत्नी रुचि खान बेटी सिमरन और बेटे आर्यन के साथ केक काटकर तकरीबन 30 दिव्यांगजनों के बीच खाने-पीने की सामग्री वितरित कर जन्मदिन मनाया। उसके बाद मूकबधिर बच्चों के स्कूल जाकर शिखा सिंह के साथ केक सभी बच्चों से कटवाकर मनाया l सब बच्चों को  गिफ्ट देकर शाहरुख खान का जन्मदिवस बेहद खास तरह से मनाया और सभी दिव्यांगजनो और मूकबधिर बच्चों और स्टाफ ने शाहरुख खान की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की ।

इसके बाद विशाहरुख ने एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ सिरोज हैंग आउट गोमती नगर में केक काटकर और सभी को शाहरुख खान के जन्म दिवस के  अवसर पर तोहफे बांटकर जन्मदिन मनाया और वादा किया कि किसी भी जरूरतमंद को अगर किसी भी प्रकार की जरूरत है तो शाहरुख फैन फोर्स क्लब हमेशा ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद तत्पर रहेगा । इस  अवसर पर विशाहरुख के साथ उनकी पत्नी रुचि खान सिमरन आर्यन व शहर के जाने-माने लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी शिखा सिंह, मुकेश मिश्रा, मनोज सिंह चौहान कृष्ण प्रताप सिंह उत्तम पोरवाल गुंजन वर्मा मनीष पंडित समेत कई लोग शामिल रहे।

विशाहरुख  ने कहा कि हम लोग हर साल 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन इसी तरह मनाते हैं और इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करके जन्मदिन मनाने से जो खुशी मिलती है वह शायद किसी बात से नहीं मिलती।  क्योंकि शाहरुख खान जी कहते हैं कि किसी की मदद करना सबसे बड़ा शबाब का काम है और हम सब उनके चाहने वाले आज के दिन उनका जन्मदिन मनाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी जरूरतें पूरी करने की पूरी कोशिश करते हैं। अंत में शिखा सिंह ने समाज के सभी लोगों को ये संदेश दिया की की छोटी छोटी दूसरों को देने में जो खुशी मिलती हैं वो पैसों से खरीद नहीं सकते l

दुनिया के सबसे बड़े फैन विशाहरुख ने  मनाया अनोखे अंदाज में शाहरुख खान का जन्मदिन

Related Posts

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

17अगस्त 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित IMPPA में लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम, टेलीविजन और सिनेमा…

You Missed

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 16 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 17 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 18 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 18 views
मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 17 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 32 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया