राखी सावंत, फाउंडर मनीष शर्मा ने लॉन्च किया सिने प्राइम की वेब सीरीज़ “एल लग गए” का ट्रेलर और म्यूजिक

लॉक डाउन ने बहुत सारी जिंदगी पर प्रभाव डाला था। सोचिए दो प्रेमी शादी करने वाले होते हैं और इस बीच लॉक डाउन का एलान हो जाता है। उसके बाद  उनकी जिंदगी में, रिश्तेदारों और दोस्तों की लाइफ में क्या मोड़ आता है। इसी रोचक सब्जेक्ट पर आधारित है सिने प्राइम ओटटी की अपकमिंग वेब सीरीज़ “एल लग गए”।

सिने प्राइम ओटटी पर यह अनोखी कहानी आप 9 दिसम्बर 2022 को देख सकेंगे। सीरीज “एल..लग गए” का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च मुम्बई के पीवीआर आइकॉन सिनेमा में किया गया तो यहां इस चैनल के फाउंडर और इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा, सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में राखी सावंत, आदिल खान, सुनील पाल, राजू श्रेष्ठ उपस्थित थे। यहां मनीष शर्मा ने एलान किया कि सिने प्राइम की नेक्स्ट वेब सीरीज में राखी सावंत और आदिल खान दिखाई देंगे।

वेब सीरीज “एल..लग गए” में साहिल आनंद, वेदिका भंडारी, इमरान खान, आएशा कपूर, हिमांशु गोकानी, निशात शीरीं, नीलम भानुशाली सहित कई अदाकारों ने एक्टिंग की है। इसका ट्रेलर और 3 गाने बड़े पर्दे पर दिखाए गए, जिसे सभी ने पसन्द किया। इसके निर्माता मनीष शर्मा, महेश मिश्रा, तरुण विस्ठ, गणेश मांजरेकर व निर्देशक राजेन्द्र राठौड़ हैं।

राखी सावंत ने भी यहां  ट्रेलर और गाने की तारीफ की और कहा कि मुझे लगता है कि यह सीरीज दर्शकों को बहुत पसन्द आएगी। सिने प्राइम के फाउंडर मनीष शर्मा बधाई के पात्र है कि वह इतना बेहतर ओटीटी प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं। इसके माध्यम से सैकड़ों कलाकारों, टेक्नीशियन को काम मिलेगा। मनीष शर्मा की सोच बहुत अच्छी लगी कि वह साफ सुथरी वेब सीरीज बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। एल लग गए आप फैमिली के साथ देख सकते हैं, अच्छी स्टोरी और अनोखा कांसेप्ट है।

चैनल हेड मनीष शर्मा ने कहा कि एल लग गए कॉमेडी के तड़के के साथ फैमिली ड्रामा है। आजकल वेब सीरीज में ऐसा कंटेंट आता है कि एक ही घर के लोग एक साथ बैठकर नहीं देख पाते, मगर हमारी अलग सोच है और फैमिली एंटरटेनर बनाने पर तवज्जो दे रहे हैं।

रोडीज़ फेम एक्टर साहिल आनंद ने बताया कि इस वेब सीरीज में मैं किसी से प्यार करता हूँ, उससे शादी करना चाहता हूं, कि लॉक डाउन लग जाता है अब उसके बाद क्या क्या होता है उसके लिए आपको एल लग गए देखनी पड़ेगी।

इमरान खान का कहना है कि मेरे दोस्त की शादी हो रही होती है, लेकिन लॉक डाउन की वजह से मैं डांस पे चांस मार लेता हूँ और मैं अपने फ्रेंड की साली के साथ अपनी सेटिंग कर लेता हूँ। इस वेब सीरीज का म्यूज़िक सोविक कावि ने दिया है, डीओपी नदीम अंसारी हैं।

राखी सावंत, फाउंडर मनीष शर्मा ने लॉन्च किया सिने प्राइम की वेब सीरीज़ “एल लग गए” का ट्रेलर और म्यूजिक

Related Posts

ADIL KHAN – A New Generation Star Born With A Silver Spoon Yet Ready To Create His Own Legacy

Bollywood has always opened its arms to fresh talent and new faces. Every generation witnesses the arrival of promising young actors who bring with them dreams, passion, and the determination…

Arsh Naagra And Vibh Siddhu’s New Song, ‘Pinda Aale’, Released By Wavekano Music.

The recent release of the new Punjabi track ‘Pinda Aale’ by WaveKano Music, the Punjabi music industry has been enriched with yet another explosive, energy-packed DJ dance beat song. This…

You Missed

कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 10 views
कलाकारांच्या दिंडीत रिपब्लिकन नेत्या तथा निर्माती संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा उत्स्फूर्त सहभाग

आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

  • By admin
  • July 13, 2026
  • 9 views
आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

  • By admin
  • July 11, 2026
  • 18 views
फ़िल्म “अभिमन्यु – एक शोध” की शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी

‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल

  • By admin
  • July 8, 2026
  • 20 views
‘भारत पॉडकास्ट’ बना देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला डिजिटल पॉडकास्ट चैनल

West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 18 views
West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 25 views
यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा