Rahul Singh – Reshma Sheikh’s TU HI YAAR MERA trailer released on Everest Bhojpuri

राहुल सिंह, रेशमा शेख की ‘तू ही यार मेरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज एवरेस्ट भोजपुरी पर

भोजपुरी सिनेमा के रैबल हीरो राहुल सिंह और क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख की सुपर हिट जोड़ी का धमाल एक बार फिर मच रहा है, जोकि उनके फैंस और भोजपुरिया ऑडियंस के लिए बहुत ही खुशी की बात है। जी हाँ! मारधाड़, रोमांस, रोमांच, हास्य और मधुर संगीत से सजी भोजपुरी फिल्म ‘तू ही यार मेरा’ का ट्रेलर ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म के ट्रेलर में राहुल सिंह और रेशमा शेख की रोमांटिक जोड़ी खूब भा रही है। फिल्म के ट्रेलर में वह सब देखने को मिला है जो एक हिट फिल्म में होना चाहिए। राहुल सिंह का संवाद अदायगी और एक्शन मूमेंट देखते ही बन रहा है। फ़िल्म में राहुल और अयाज़ खान का खतरनाक जंग दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाला है। ट्रेलर में एक तरफ नायक-नायिका का बेइंतहा मोहब्बत तो दूसरी तरफ भाई-बहन का प्यार और मां-बाप का दुलार दिल को छू लेता है। इस फिल्म का ट्रेलर को भोजपुरी सिने इंडस्ट्री को कारपोरेट से जोड़ने में अहम योगदान दे रही म्यूजिक कंपनी ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ ने रिलीज किया है।

उल्लेखनीय है कि एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले हैं। राहुल-रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है, जो अब इस फिल्म में भी धमाल मचाने वाली है। बता दें यह फ़िल्म ‘तू ही यार मेरा’ रोमांटिक होते हुए भी एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग भव्य पैमाने पर राजस्थान में की गई है, इसलिए वहां की शानदार लोकेशन्स भी फ़िल्म में देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘तू ही यार मेरा’ की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो हैं और सह निर्माता साहिल कुरेशी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड डायरेक्टर मंजूर अली कुरैशी ने किया है, जिन्होंने अपने अमेजिंग डायरेक्शन से बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की है। फिल्म के लेखक शुऐब अंसारी हैं। संगीतकार सावन कुमार हैं। सिंगर आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, अल्का झा, ममता राउत, शिल्पी राज इत्यादि हैं। डीओपी हितेश बेलदार, परेश पटेल, फाइट मास्टर राजू महबूब, डांस मास्टर दीपक तुरी, एडीटर कृष्णा, राकेश हैं। फिल्म के क्रिएटिव हेड मुकेश तिवारी हैं। ड्रेस डिज़ाइनर रिज़वाना बानो, मेकअप आर्टिस्ट शिवानी कक्कड़ हैं। पोस्ट प्रोडक्शन अवधेश सिंह, पंकज सिंह ने किया है। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, अयाज खान, मंजूर अली कुरेशी, तौहीद कुरेशी, पिंटू गिरी, अनीता जायसवाल, कैलाश सोनी, अनूप जेड्डी, एन के मित्तल, जय यादव, सतीश कुमार, अंजुम खान, अनुपम इत्यादि हैं।

राहुल सिंह, रेशमा शेख की ‘तू ही यार मेरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज एवरेस्ट भोजपुरी पर

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata