Mumbai’s Famous Singer Soumi Shailesh’s Debut In Chhattisgarh

मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में दस्तक

मुम्बई। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सौमी शैलेश उर्फ सम्हिता देवनाथ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी विशिष्ट गायन शैली ने आज बॉलीवुड में उनको प्रतिष्ठापित कर दिया है।

सौमी शैलेश के इस सरगम के सफर की शुरुआत भारत के खूबसूरत प्रांत त्रिपुरा के एक छोटे से गाँव में हुआ। इस खूबसूरत गायिका ने अपनी मन्त्रमुग्ध कर देने वाली गायन शैली के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया और स्वयं को प्रतिष्ठापित किया।

सौमी का शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण छः वर्ष की उम्र में प्रारंभ हुआ। सौमी की प्रथम गुरु उनकी माँ सुप्ता देवनाथ है। इनको गायन की प्रेरणा अपनी माँ से प्राप्त हुआ, मुम्बई आने के बाद गौतम मुखर्जी के सान्निध्य में अपने गायन का प्रशिक्षण जारी रखा। सौमी के निन्तर प्रयास ने उनको मुम्बई में धीरे-धीरे प्रतिष्ठापित कर दिया है। टी-सीरीज से रिलीज हुई फिल्म “भारतीयन्स” का गाना “मैं आ रहा रे” गाने को सौमी ने विशाल मिश्रा के साथ गाया और यह गाना लोगो को बेहद पसंद आ रहा है।

अभी हाल में छत्तीसगढ़ के प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के साथ युगल गीत गाने के लिये उनको अपने प्रोडक्शन हाउस के लिये अनुबंधित किया है, जो जल्द रिलीज होगा।

इसके पहले भी ज़ी म्यूजिक, अल्ट्रा और कई म्यूजिक कंपनी द्वारा उनके गानो को रिलीज किया है। कुमार शानू, कैलाश खेर, जावेद अली, अमित मिश्रा, राजा हसन, विजय येसुदास, राहुल वैद्य जैसे कई प्रभावशाली गायको के साथ उनका गाना रिलीज हुआ है।

दस से ग्यारह भाषाओं में गाना रिकार्ड करने के बाद पहली बार उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा में गाना गाने के लिये बॉलीवुड सिगंर उदित नारायण के साथ अनुबंधित किया गया है। साथ-साथ उन्होने गजल, रोमांटिक, सूफी जैसे अलग-अलग प्रकार के गीतों की कंपोज़िंग भी किया है। इस तरह सौमी शैलेश की मेहनत और लगन ने उनको भारतीय सिनेमा में एक सफल गायिका के रूप में प्रतिष्ठापित कर दिया।

सौमी शैलेश का नाम पंजाबी एवं मराठी श्रेष्ठ गायिका के रूप में नामांकित किया गया है। 2022 में रेडियो सिटी मराठी के तरफ से उनको सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरष्कार मिला। उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और सफलता के पंख उंची उड़ान भरती रहे, सफलता उनके कदम चूमे।

सौमी शैलेश अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपने माँ और पिता को देती है और उन दोस्तों को देती हैं, जिन्होने संघर्ष के समय पूरा साथ दिया। भगवान का आर्शीवाद सभी का प्यार और समर्थन सौमी के साथ रहे, यही शुभकामना है।

मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में दस्तक

Related Posts

गायिका शोनाली मिश्रा की लाइफ स्टोरी: कानपुर से बॉलीवुड तक का उनका सफ़र है इंस्पायरिंग

मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी…

Yash Wadali’s Sufi Sensation Returns To India After A Sold-Out US Tour

International Sufi Star Set to Perform in Mumbai, Delhi, and Chandigarh This November Mumbai, India –* Yash Wadali, the internationally acclaimed Sufi maestro, is bringing his electrifying and soul-stirring performances…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 18 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 20 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 21 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 21 views
मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 21 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 34 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया