Music Composer Vivek Prakash & Bhajan Samrat Anup Jalota At Urdu Recording Of Bhagvadgita

भगवद गीता के श्लोक अब उर्दू में
एक नये इतिहास की रचना…
श्रीमद् भगवद्गीता के श्लोक अब उर्दू ज़बान में एक सीडी के रूप में जल्दी ही आपके सामने प्रस्तुत होंगे ।
भगवद्गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोकों को मशहूर साहित्यकार अनवर जलालपुरी द्वारा 1761 शेरों में पिरोया गया है तथा पद्म श्री अनूप जलोटा द्वारा गाया गया है । इस  संगीतमय भगवद्गीता के लिए संगीत मशहूर संगीतकार विवेक प्रकाश ने दिया है । विवेक प्रकाश  के लिए यह एक बहुत ही अच्छा अनुभाव रहा | उन्होंने कहा यूँ तो उन्होंने भगवद्गीता को पहले भी हिंदी भाषा में कम्पोज़ और रिकार्ड करके एक सीडी के रूप में प्रकाशित किया था पर इस उर्दू ज़बान में भगवद्गीता के लिए म्यूजिक कंपोज़ करने के बाद जैसे उनका जीवन और गीता के प्रति पूरा नज़रिया ही बदल गया । विवेक प्रकाश का ये भी कहना है की इसका कम्पोजीशन करने में उन्हें बहुत मज़ा आया और एक ही तरह के छंद में लिखी हुई इस पूरी किताब को अलग अलग धुनों में बाँधना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण तजुरबा रहा । अब तक मुंबई में इसकी 80 फीसदी रिकार्डिंग पूरी हो गयी है |

अक्टूबर में इस भगवद्गीता का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से कराने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए श्री अनूप जलोटा प्रयासरत हैं | इसका निर्माण हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल और  डॉ श्रीमती रूपल अग्रवाल की देखरेख में और उनके सहयोग से सफलता पूर्वक  किया जा रहा है ।

जलालपुरी एक जाने माने कवि, अंग्रेज़ी के प्रवक्ता और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं । फिल्म ‘’डेढ़  इश्किया और फिल्म ” अकबर द ग्रेट” जैसे धारावाहिक को भी लिखा । भगवद्गीता के प्रति उनका असीम प्रेम है और आज 35 वर्षों के बाद उनकी मेहनत रंग लाई | ये सफ़र हालाँकि आसान बिलकुल नहीं था | भगवद्गीता को गहराई से समझने के लिए इन्होंने रामपुर से कलकत्ता, हैदराबाद तक का सफ़र तय किया और अब ये सांगीतिक रूप ले लेगी!

हेल्प U एजुकेशन & चेरिटबल ट्रस्ट के सहयोग से उर्दू भगवद्गीता की सीडी बनाने का ये नायाब काम किया जा रहा है | आज जब लोगों के पास किताबें पढ़ने का वक्त नहीं है लेकिन लोग कम समय में ज्यादा से ज्यादा अच्छी बातें जानना चाहते हैं, इसके लिए ये सीडी एक अच्छा माध्यम है ।

गीतकार और अनुवादक – अनवर जलालपुरी
संगीतकार –  विवेक प्रकाश
गायक – पद्मश्री अनूप जलोटा

संकल्पना एवं निर्माता – श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल एवं डॉक्टर श्रीमति रूपल अग्रवाल

Related Posts

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई…

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 13 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 15 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 16 views

अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 19 views
अभिनेत्री मोनालिसा बागल, अभिषेक जावीर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़पड़’ में निभाएंगी नई भूमिका

अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 18 views
अंजना सिंह, विष्णु मौर्य, साहिल सिद्दीकी, पल्लवी सिंह व्यस्त हैं लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की भोजपुरी फिल्म ‘घर के रौनक’ की शूटिंग में