Raama Mehra’s New Film Khandala Night Won’t Let You Sleep

Little Known facts About Producer Director  Raama  Mehra

राकेश रोशन की तरह  ” K  ” से फिल्म बनाने  बाले लेखक निर्माता / निर्देशक  रामा मेहरा

बॉलीवुड में राकेश रोशन की तरह के नाम एक और निर्माता और निर्देशक  जिस का नाम GBरामा मेहरा जिन्होंने अपनी सभी फिल्म फिल्म के बनाई हैं भले ही हॉरर फिल्मों का ट्रेंड चल रहा हो लेकिन सभी हॉरर फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आती। सफल हॉरर फिल्म अच्छी स्क्रिप्ट, अच्छा साउंड और अच्छी तकनीक से निखरती है और उसे निखारता है काबिल निर्देशक, जिसे लिखने और फिल्में बनाने का अनुभव हो। अभिनेता, लेखक, निर्माता और निर्देशक रामा मेहरा अनुभव का खजाना हैं, जो 30 वर्षों के अपने सिनेमाई सफर में अब तक करीब 21 फिल्मों में हीरो, 17 फिल्मों का निर्माण और चार फिल्मों का लेखन-निर्देशन कर चुके हैं। अब ‘खंडाला नाइट’ की रिलीज़ के तैयार हैं, जो हॉरर फिल्म है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो बिजनेस के सिलसिले में खंडाला जाता है। वहां रोज़ी नाम की लडक़ी के साथ उसके शारीरिक संबंध कायम हो जाते हैं। इस बीच रोज़ी शादी के लिए ज़ोर डालने लगती है लेकिन युवक शादीशुदा है इसलिए कर पाना उसके लिए संभव नहीं। परेशान होकर रोज़ी आत्महत्या कर लेती है। युवक उसकी लाश को ठिकाने लगा देता है। फिल्म में यहीं से हॉरर का रूप लेती है।

 

वह युवक पत्नी के साथ दोबारा खंडाला आता है लेकिन अब यहां चैन से समय बिता पाना उसके लिए आसान नहीं क्योंकि रोज़ी की आत्मा भटक रही है, जो युवक की पत्नी को बार-बार परेशान करने लगती है। क्या आत्मा अपना बदला ले पाएगी? इस सवाल का जवाब फिल्म खंडाला नाइट देखने पर ही मिलेगा। खंडाला नाइट रामा मेहरा का होम प्रोडक्शन है। इससे पहले उनके साथ अन्य निर्माता भी जुड़े रहे हैं, लेकिन बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर यह उनकी पहली फिल्म है जिसके निर्देशक हैं शंकर मेहरा। इससे पहले रामा मेहरा कसम मैया की, कोहेनूर डीलेक्स होटल और कीप सेफ डिस्टेंस का भी लेखन और निर्देशन कर चुके हैं।

रामा मेहरा के लिए यह सम्मान की बात है कि उनकी फिल्म खंडाला नाइट को गोवा फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म और रामा मेहरा को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। खास बात ये है कि उनकी हर फिल्म के नाम का पहला अक्षर ‘के’ से शुरू होता है रामा मेहरा राकेश रोशन से इंस्पायर्ड हैं जिनके यहां में उन्होंने कई साल तक संघर्ष किया। राकेश रोशन भी अपनी हर फिल्म का नाम ‘के’ से ही रखते हैं। कारण पूछने पर रामा मेहरा कहते हैं कि मेरी पहली फिल्म कर्मदाता थी, जो दर्शकों को पसंद आई। उसके बाद काली घटा बनाई। फिर ‘के’ से फिल्म का नाम रखने का सिलसिला शुरू हो गया जो आज तक चला आ रहा है। इसी ‘के’ ने बॉलीवुड में मेरा वजूद कायम रखा हुआ है।

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 27 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 21 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 21 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.