Krishna Kumar Angry Youngman Best Performance In Dilwar Bhojpuri Film

एंग्री यंगमैन कृष्णा कुमार की धमाकेदार फिल्म दिलवर प्रदर्शन को तैयार

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन कृष्णा कुमार ने अलग अलग तरह की कई भूमिकायें निभायी हैं। हर रोल में उनके अभिनय की प्रशंसा की गयी है। वे जल्द ही फिल्म दिलवर मेंनजर आयेंगे जिसमें वे मुख्य खलनायक हैं। इस फिल्म में नायक हैं अरविंद अकेला कल्लू। इस फिल्म को लेकर कृष्णा कुमार कहते हैं यह फिल्म उनके लिये एडवेंचर है। और भोजपुरी में बनी इस फिल्म में करने के लिये बतौर खलनायक मेरे लिये काफी स्कोप था इसलिये मैने इस फिल्म को करने के लिये हां कहा। यह फिल्म बिहार और झारखंड तथा गुजरात में २४ मई को रिलीज हो रही है जबकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले महीने ईद के बाद प्रर्दशित होगी। पूरी तरह पारिवारिक एक्शन रोमांटिंक फिल्म दिलवर में अभिनेता कृष्णाकुमार जहां मुख्य खलनायक हैं वहीं नायक हैं अरविन्द अकेला कल्ल ू।

 

फिल्‍म का निर्माण ए टू जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुई है, जिसकी निमार्ता चांदनी श्रीवास्‍तव और निर्देशक सुनील मांझी हैं। कृष्‍णा कुमार  भोजपुरी फिल्म चालबाज दगाबाज, पहला पहला प्यार,  बहिनिया के डोली और गंवार दुल्हा में भी नजर आयेंगे।  इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करे तो अरविन्द अकेला कल्लू और इनके साथ होगी लूलिया  के नाम से मशहूर  निधि झा और इनके अलावा जो स्टार है वो है कृष्णा कुमार ,बिमल पांडे,मनोज टाइगर, संजय पाण्डेय,अनूप अरोड़ा,रितु सिंह, अंजलि बनर्जी, मौसम, काजल,  रितु रस्तोगी तानिया सिंह आदि । संगीतकारअविनाश झा घुँघरू  एवं  कोरियोग्राफर हैं कानू मुखर्जी, विवेक थापा और  वी. के. मास्टर।

इस फिल्म की कहानी लिखाहै पिंकू दुबे ने और गीतों को लिखा है श्याम देहाती, सुमित चंद्र वंशी और राजेश मिश्रा ने।  कैमरामैन डी के शर्मा।  इस फिल्म दिलवर को लेकर कृष्णा कुमार कहते हैं मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी और मेरा किरदार लोगों को लंबे समय तक याद रहेगा। आपको बतादें कि इस फिल्म को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जानी मानी फिल्म वितरण कंपनी मयूरी पायल इंटरटेनमेंट रिलिज कर रही है। इस फिल्म को मयूरी पायल इंटरटेनमेंट ने मूंहमांगी प्राईज पर खरीदा है।

मयुरी पायल इंटरटेनमेंट के प्रोप्राईटर कृष्णा कुमार कहते हैं मैने इस फिल्म को देखा था और मुझे पता था कि यह फिल्म दर्शकों की पसंद पर खरी उतरेगी इसलिये मैने इस फिल्म को यूपी और दिल्ली में रिलीज करने का फैसला लिया। वे कहते हैं मुझे निर्माता ने कहानी सुनाईथी और यूथजोन की फिल्म दिलवर की कहानी और मेरी भुमिका मुझे पसंद आयी तो मैने इस फिल्म को करने का फैसला लिया और इसके लिये मुझे निर्माता ने मनचाहा पेमेंट किया और जब फिल्म पुरी हो गयी तोमैने दिल्ली यूपी के लिये मूंहमांगी प्राईज पर इस फिल्म को खरीदा। बताने वाले तोबताते हैं कि अरविंद अकेला कल्लू की यह अबतक की सबसे ज्यादा प्राईज पर बिकने वाली फिल्म हैऔर यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी।

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

You Missed

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 28 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 15 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 19 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 16 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 23 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 25 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न