Bhajan Supari Hindi Film Releasing On 31st May 2019 In Mumbai & Gujarat

भजन गायक से ‘भजन सुपारी’ बनने की मनोरंजक यात्रा है फिल्म ‘भजन सुपारी’

निर्देशक सुजीत गोस्वामी की फिल्म मुम्बई और गुजरात में 31 मई को होगी रिलीज

कोई भी फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती फिल्म का सब्जेक्ट बड़ा या छोटा होता है. यह कहना है जल्द रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘भजन सुपारी’ के निर्देशक सुजीत गोस्वामी का. उनका मानना है कि अगर आपके पास फिल्म का बजट ज्यादा नहीं है तो कोई जरूरत नहीं है जाने-माने अभिनेताओं को लेने की. आपकी फिल्म का हीरो आपकी फिल्म की कहानी होती है.  लेखक, गीतकार, निर्देशक और टेक्नीशियन इत्यादि मिलकर फिल्म को सुंदर बनाते हैं. इसका मतलब यह कतई नहीं है कि कोई फिल्म महंगे कलाकारों से ही अच्छी होती है. वहीं फिल्म की प्रोड्यूसर इला पांडे ने फिल्म के सारे कलाकारों टेक्नीशियन का आभार व्यक्त किया है और उन्होंने बताया है कि उनकी फिल्म में थिएटर, फिल्म और टीवी के कलाकारों ने काम किया है कोई बड़ा चेहरा उनकी फिल्म में नहीं है. उन्होंने संक्षेप में अपनी फिल्म की स्टोरी बताइ जो इस प्रकार है। नायक के साथ नायिका के घर मे कुछ मजेदार व अद्भुत घटनाये घटती है। इन घटनाओं की वजह से उसकी जिंदगी बदल के रह जाती है। दगडू भाई (बॉस) नाम का खलनायक भजन कुमार उर्फ पारस का गलत फायदा उठाना चाहता है।

भजन गायक से भजन सुपारी बनने की ऐसी यात्रा है जो कामेडी से सस्पेंस और हारर के बीच रोमांस का जादू जगाती है. दर्शकों में एक मीठी गुदगुदी का एहसास जगाएगी. अद्भुत कहानी वाली यह फ़िल्म लोगो को खूब पसंद आने वाली है। आर्यावर्त मीडिया क्रिएशनस की प्रस्तुति “भजन सुपारी” के निर्देशक सुजीत गोस्वामी, निर्मात्री इला पाण्डेय, कार्यकारी निर्माता दिग्विजय सिंह, कैमरा मैन मनीष पटेल, पटकथा लेखक प्रो. नंदलाल सिंह, सह लेखक उमा शंकर श्रीवास्तव, विक्रम सिंह कथाकार सुजीत गोस्वामी और कलाकार सुजीत गोस्वामी, इला पांडेय, नरेन्द्र आचार्या, उमेश भाटिया, सुनील झा, नैंसी सेठ, अपर्णा पाठक, अष्टभुजा मिश्रा, विनय सहाय हैं. फिल्म के गायकों में उदित नारायण झा, दिव्या कुमार, रेखा राव, पामेला जैन, राजा हसन, दीपक गिरी, राहुल हैं. गीतकार डॉक्टर ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, आर्य प्रिय, सुजीत गोस्वामी, संगीतकार नरेंद्र निर्मल, नृत्य निर्देशक कीर्ति कुमार, अनुज मौर्य और एडिटर अजय गुप्ता हैं. फिल्म ‘भजन सुपारी’ मुम्बई और गुजरात में 31मई को रिलीज होने जा रही है.

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 15 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज