Now Sarfarosh Will Be Made In Bhojpuri

अब भोजपुरी में बनेगी फिल्म ‘सरफ़रोश’।

रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ का मुहूर्त।

आमिर खान की फिल्म ‘सरफ़रोश’ की बेहद चर्चा हुई थी अब इसी नाम से एक भोजपुरी फिल्म बनने जा रही है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त मुंबई के गोरगांव में स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुआ. आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की निर्मात्री शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक अरविंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव और यामिनी सिंह नजर आयेंगे.  फिल्म का संगीत ओम झा कम्पोज़ कर रहे हैं.वंही गीतकार कवि प्यारे लाल  है।

जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर होता है कि इस फिल्म में देश और देशभक्ति की बातें होंगी. इस फिल्म में कुछ खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे. भोजपुरी फिल्म के ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक तोहफा होगी. फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर का कहना है कि इस फिल्म का संगीत भी इसका प्लस पॉइंट होगा जिसमे कुछ अच्छे गाने सुनने और देखने को मिलेंगे. ‘सरफ़रोश’ नाम ही से आपके ज़ेहन और दिल में सरफरोशी की तमन्ना जाग जाती जाती है और देश के लिए कुछ करना का जज्बा परवान चढ़ता है. अब देखना होगा कि यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर कैसा असर करती है मगर पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस फिल्म की खासियत यह है की निर्मात्री एक लेडी शुभा सिंह हैं जिन्होंने भोजपुरी में ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने की हिम्मत जुटाई है उन्होंने इस फिल्म को देश के लिए समर्पित किया है.

पन्द्रह अगस्त और रक्षा बंधन के मौके पर फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव की आवाज़ में एक देशभक्ति गीत की रिकॉर्ड किया गया।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 0 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 2 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 2 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 18 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 13 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 17 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October