आचार्य विद्यासागर की बायोपिक ‘अन्तर्यात्री महापुरुष – द वॉकिंग गॉड’ का ट्रेलर व म्यूजिक लॉन्च

मुम्बई। दिगंबर संत आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन यात्रा पर बनी बायोपिक ‘अन्तर्यात्री महापुरुष – द वॉकिंग गॉड’ का म्यूजिक और ट्रेलर एक साथ रविवार 5 जुलाई 2022 को माहेश्वरी हॉल अंधेरी पश्चिम में रिलीज किया गया। उसी अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रभात जैन, किरीट जैन, विधि जैन, सुधीर जैन, अशोक पंचरत्न, अभिनेता गजेंद्र चौहान, कृष्णा भट्ट, विवेक मिश्रा, हार्दिक मिश्रा, विकी हाड़ा उपस्थित रहे।

इस फिल्म का निर्माण शिरोमणि क्रिएशन के बैनर तले निर्मात्री कामना कुलचैनिया ने किया है तथा निर्देशक अनिल कुलचैनिया हैं जिन्होंने पटकथा और संवाद लेखन भी किया है। वहीं सह निर्माता उमेश मल्हार व आनंद राठी, कार्यकारी निर्माता योगिता शर्मा, संगीतकार सतीश देहरा, गीतकार सुधाकर शर्मा, सिनेमैटोग्राफर महेश जी. शर्मा, कोरियोग्राफर माधव किशन, एडिटर गुल हैं एवं बैकग्राउंड स्कोर धर्मेंद्र जावड़ा ने तैयार किया है।

इस फिल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक अमित कुमार, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम, रामशंकर, पामेला जैन, सलोनी जैन, अरविंदर सिंह, सतीश देहरा, देव राठौड़ और शैलेष श्रीवास्तव ने गाया है।

यह फिल्म 4 जुलाई को आचार्य विद्यासागर महाराज के मुनि दिक्षण समारोह दिवस के अवसर पर विश्व भर में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म के निर्देशक अनिल कुलचैनिया ने बताया कि इस फिल्म का मुहूर्त और शूटिंग कोरोना काल के पहले शुरू की गई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरी होने में तीन वर्ष लग गए। आचार्य जी की जीवन यात्रा को एक फिल्म के माध्यम से दिखा पाना असंभव है फिर भी हमनें उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को तीन पार्ट में दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक संगीतमय फिल्म है जिसमें 9 गाने हैं। संगीतकार सतीश देहरा का काम उम्दा है। हम भाग्यशाली हैं कि महाराज का दर्शन लाभ मिला है तथा आचार्य जी के आशीर्वाद से अभी एक पार्ट की शूटिंग पूर्ण हुई है और शीघ्र ही दूसरे पार्ट की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी। प्रथम भाग उनके बाल्यकाल से पदारोहण तक की कहानी दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।

इस फ़िल्म की शूटिंग आचार्य के जन्मस्थान सदलगा (कर्नाटक) के साथ साथ स्तवनिधि, कोल्हापुर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, कोटा, हैदराबाद और मुम्बई में की गई है।

फिल्म में आचार्य विद्यासागर की भूमिका को विवेक इशरा निभा रहे हैं वहीं उनके माता श्रीमन्ती की भूमिका किशोरी शहाणे विज व पिता मल्लप्पा की भूमिका में गजेंद्र चौहान हैं। इनके अलावा आचार्य ज्ञानसागर के रुप में दिवंगत बलदेव त्रेहान दिखाई देंगे। साथ ही कृष्णा भट्ट, हार्दिक मिश्रा, अर्जुन, सुधाकर शर्मा, मिलिंद गुणाजी और गुफी पेंटल भी इस बायोपिक में नज़र आएंगे।

आचार्य विद्यासागर की बायोपिक ‘अन्तर्यात्री महापुरुष – द वॉकिंग गॉड’ का ट्रेलर व म्यूजिक लॉन्च

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata