H & K म्यूज़िक लेबल के तहत रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘अब की बरसात में’ जल्द होगा रिलीज़

बारिश के इस सुहाने मौसम में म्यूज़िक वीडियो ‘अब की बरसात में’ जल्द ही लोगों के दिलों पर राज करने आ रहा है. इस गाने की शूटिंग हाल ही में मुम्बई के मड इलाके में एक्मे विला में पूरी हुई.

H & K म्यूज़िक लेबल के तहत निर्माता हरीश शर्मा द्वारा निर्मित इस गाने में अभिनेता आकाश जग्गा और अपर्णा की जोड़ी एक दूसरे के साथ रोमांस करती नज़र आएगी. इस गाने को अपनी समधुर आवाज़ दी है अमन त्रिखा ने और इस गाने को संगीतबद्ध करने के अलावा इस गाने के बोल प्रवीण भारद्वाज ने लिखे हैं. म्यूज़िक वीडियो को ख़ूबसूरती के साथ शूट करने का ज़िम्मा निर्देशक आर. राजा ने निभाया है.

इस मौके पर कम्पोज़र और गीतकार प्रवीण भारद्वाज ने कहा, “H & K म्यूज़िक की कोशिश है कि हम साफ़-सुथरा संगीत लोगों के लिए पेश करें, जिसमें किसी भी तरह की कोई अश्लीलता ना हो. आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी. आज की तारीख़ में हम म्यूज़िक इंडस्ट्री के सभी बड़े सिंगर्स के साथ काम कर रहे हैं. ये हमारा वादा है कि हम लोगों को कर्णप्रिय और मधुर संगीत पेश करते रहेंगे और उतने ही ख़ूबसूरत म्यूज़िक वीडियोज़ भी बनाएं.” प्रवीण भारद्वाज ने आगे कहा कि हमारा नया गाना भी यकीनन लोगों को बहुत पसंद आएगा.”

म्यूज़िक वीडियो के डायरेक्टर आर. राजा ने इस गाने की ख़ासियत के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक बेहद सॉफ़्ट रोमांटिक गाना है जिसमें एक अलग तरह की मस्ती दर्शकों को देखने को मिलेगी. गाने की लीड रोमांटिक जोड़ी आकाश जग्गा और अभिनेत्री अपर्णा ने बढ़िया अदाकारी से इस गाने को और भी दर्शनीय बना दिया है.”

‘अब की बरसात में’ के गायक अमन त्रिखा ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस गाने में संगीत का शोर कम और जज़्बात ज़्यादा हैं. यह गाना आपको 90 के दशक के गानों की याद दिलायेगा, जब लिरिक्स और गायकी पर ज़्यादा ज़ोर हुआ करता था. बारिश के मौसम में बारिश का हमारा ये रोमांटिक गाना आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा.”

उल्लेखनीय है कि H & K म्यूज़िक द्वारा जल्द रिलीज़ किये जानेवाले चौथे गाने ‘उड़ उड़ जाए चुनरी’ में जानी-मानी स्टेज परफॉर्मर मीनू राज ठाकुर अपना जलवा दिखाती नज़र आएंगी. मीनू राज ठाकुर की पहचान एक बेहद उम्दा डांसर और एक उत्तर भारत में एक बेहतरीन स्टेज परफॉर्म के तौर पर होती है.

H & K म्यूज़िक लेबल के तहत रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘अब की बरसात में’ जल्द होगा रिलीज़

Related Posts

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और शानदार गाना ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ रिलीज हो गया है। एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के म्यूजिक प्लेटफॉर्म…

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

मुंबई: निर्माता मनीष शाह की नई प्रस्तुति और बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *’भीगी मोहब्बत’* आधिकारिक तौर पर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना संगीत…

You Missed

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 18 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 20 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 21 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 21 views
मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 21 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 34 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया