आदित्य ओझा, श्रुति राव ने शुरू किया विप्रांजल फिल्म क्रियेशन प्रा.लि. की ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ की शूटिंग जौनपुर में

भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार आदित्य ओझा और पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति राव ने एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं भोजपुरी फ़िल्म ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ से। विप्रांजल फिल्म क्रियेशन प्रा.लि के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म-दिशा एक प्रेम कथा के निर्माता विपुल सत्यजीत राय हैं, जिन्होंने सुपरस्टार व सांसद रवि किशन, पावर स्टार पवन सिंह, अंजना सिंह के साथ ‘मेरा भारत महान’ फ़िल्म का निर्माण किया था। अब अदित्य ओझा के साथ फ़िल्म दिशा-एक प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। इस फ़िल्म में आदित्य ओझा और श्रुति राव रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। इस फिल्म का कुशल निर्देशन की कमान संभाली है टैलेंटेड डायरेक्टर रजनीश कुमार चौधरी ने, उनके डायरेक्शन में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग होने वाली है। इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गौरा बादशाहपुर मार्केट, वारी रोड स्थित शिवशक्ति मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ करके संपन्न किया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की जाएगी।

गौरतलब है कि विप्रांजल फिल्म क्रियेशन प्रा.लि. के बैनर तले बन रही ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ के निर्माता विपुल सत्यजीत राय हैं। निर्देशक रजनीश कुमार चौधरी हैं। फ़िल्म के लेखक विजय साहनी हैं। गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे हैं। डीओपी जितेन्द्र विर्क, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर, प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्या हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता तोषु सिंह, सुशील यादव, वंदेमातरम पांडेय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य ओझा, श्रुति राव, पूजा, अनीता सहगल, रोहित सिंह मटरू, त्रिपुरारी, जितेन्द्र आदि हैं।

फ़िल्म के निर्माता विपुल सत्यजीत राय ने बताया कि यह फिल्म ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ एक महिला प्रधान नारी शक्तिकरण पर आधारित है। इस फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ-साथ उन्हें जागरूकता का संदेश भी मिलेगा। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

फ़िल्म के हीरो आदित्य ओझा ने बताया कि यह फ़िल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फ़िल्म को लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। मेरा किरदार मेरे फैंस और ऑडियंस को खूब पसंद आने वाला है। फ़िल्म के निर्माता विपुल सत्यजीत राय बड़े कैनवास पर बेहतरीन फ़िल्म के निर्माण कर रहे हैं। निर्देशक रजनीश चौधरी कमाल का डायरेक्शन कर रहे हैं।

फ़िल्म की हीरोइन श्रुति राव ने कहा कि   भव्य पैमाने पर बन रही फ़िल्म ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगी। इसमें मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। आदित्य ओझा के साथ मैं सिल्वर स्क्रीन पर खूब मस्ती धमाल मचाते हुए दिखूंगी, जिससे हर किसी का फुल इंटरटेनमेंट होने वाला है। फ़िल्म निर्माता विपुल सत्यजीत राय बहुत ही अच्छी फिल्म बना रहे हैं और निर्देशक रजनीश चौधरी बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं।

आदित्य ओझा, श्रुति राव ने शुरू किया विप्रांजल फिल्म क्रियेशन प्रा.लि. की ‘दिशा-एक प्रेम कथा’ की शूटिंग जौनपुर में

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 0 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 0 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 1 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 0 views
From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 2 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 2 views
Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship