रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर लेखक निर्देशक रवि भूषण की फ़िल्म ‘कसम तिरंगा के’ देगी महत्वपूर्ण सन्देश

लेखक निर्देशक रवि भूषण भोजपुरी सिनेमा में एक ऐसे डायरेक्टर माने जाते हैं जो कहानी पर वर्कआउट करते हैं और क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं करते। उनके कुशल निर्देशन में बनी देशभक्ति पर आधारित फ़िल्म ‘कसम तिरंगा के’ 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मल्टीस्टारर सिनेमा में सुपर स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू, विराज भट्ट, समर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

लेखक निर्देशक रवि भूषण कहते हैं कि देशभक्ति का सन्देश देती इस फ़िल्म की सोच यही है कि सब कुछ हमारे सैनिकों, सरकार पर न छोड़ा जाए, बल्कि आम जनता भी देश के दुश्मनों को सबक सिखा सकती है। अब महिलाएं भी हाथ मे बंदूक उठा सकती हैं।

बता दें कि रवि भूषण बतौर लेखक भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मे कर चुके हैं, जिसमे से दिनेश लाल यादव निरहुआ की फ़िल्म रंगीला बाबू और  लोफर भी शामिल है। नवाब आरजू के अलावा कई लेखकों के साथ असिस्टेंट राईटर के रूप में काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में बतौर लेखक निर्देशक उनकी तमाम फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने पवन सिंह की फ़िल्म गुंडई राज ,डकैत जैसी हिट फिल्में बनाई है। पवन सिंह, विराज भट्ट के साथ आंधी तूफान बनाई। यह फ़िल्म भी बिहार यूपी में काफी चली थी। तेरे जैसा यार कहाँ फ़िल्म बनाई। एक जानवर और इंसान के बीच प्यार को इसमे दर्शाया था। बिहार में यह 50 दिनों तक चली थी। उसकी सक्सेस के बाद अब उन्होंने फ़िल्म कसम तिरंगा के बनाई है, जो रिलीज होने वाली है। वह एक और फ़िल्म तीसरी कसम कर रहे हैं। पवन सिंह के साथ एक फ़िल्म दंगा को लेकर बातचीत चल रही है। ओटीटी के लिए वेब सीरीज भी कर रहे हैं। अतरंगी टीवी के लिए बतौर लेखक कुछ शोज़ कर रहे हैं।

रवि भूषण ने बताया कि कसम तिरंगा के फ़िल्म में आदिशक्ति फिल्म्स का बड़ा सहयोग रहा है। बीच में कोरोना काल की वजह से लेट हो गया।

अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म कसम तिरंगा के दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसमे कल्लू जी के अपोजिट करिश्मा मित्तल मेन हीरोइन हैं। रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, समर सिंह, मनोज मिश्रा सांडिल्य, पूनम दुबे, चांदनी चोपड़ा, साहिल खान सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। इसकी पूरी शूटिंग झारखण्ड में हुई है।

घनश्याम झा मिथिला के स्टार व झारखंड के तरुण नायक ,सरदार गुरुशरण सिंह,मास्टर मनीष तिवारी, सिंगर निर्भय तिवारी जिन्होंने इस फ़िल्म में बढ़िया काम किया है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर चंद्र किरण सिंह हैं जो स्वर्गीय डॉ यू पी सिंह की पत्नी हैं। चंद्र किरण सिंह को विश्वास है कि फिल्म “कसम तिरंगा के’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ साथ समाज को एक सन्देश भी देगी।

यू पी सिंह द्वारा कृत इस फिल्म के राईटर डायरेक्टर रवि भूषण, को प्रोड्यूसर सूरजभान यादव और मनोज मिश्रा हैं। फ़िल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती,आजाद सिंह ,टुन टुन यादव और रवि भूषण हैं। डीओपी रवि चन्दन और जहाँगीर सय्यद, एडिटर गोविन्द दुबे, एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव और हीरा यादव, कोरियोग्राफर रामदेव, आर्ट डायरेक्टर महेंद्र सिंह विजय दास है।

रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर लेखक निर्देशक रवि भूषण की फ़िल्म ‘कसम तिरंगा के’ देगी महत्वपूर्ण सन्देश

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 7 views
Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 14 views
Shanaya Al Haq: A Rising Star In Acting And Modeling, Chasing Big Dreams

“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 10 views
“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 6 views
Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

  • By admin
  • August 6, 2026
  • 14 views
Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में

  • By admin
  • August 6, 2026
  • 15 views
सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू  महराजगंज, भदोही में