Avinash Tiwari Wants To Make Baghel Film Industry In Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में बघेल, फिल्म इंडस्ट्री बनाना चाहते हैं अविनाश तिवारी

मुम्बई।  दुनिया में 6500 से भी अधिक भाषा बोली जाती है। यूँ तो हमारे देश में नोटों पर अंकित भाषाओं को राष्ट्रीय मानता दी गई है, किंतु अब तक करीब पचास क्षेत्रीय  बोली भाषा में फिल्मों का निर्माण हमारे देश में हो चुका है। जिसमें कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमारे देश में बघेली बोलनेवालों की संख्या भी बहुत है। मध्य प्रदेश के लगभग ग्यारह जनपदों में यह भाषा प्रचलित है। मध्य प्रदेश के ऐसे ही क्षेत्र सीधी जिला के रहने वाले हैं अविनाश तिवारी, जो बघेली में फिल्म निर्माण करते हुए सीधी में एक फिल्मसिटी बनाने हेतु भी प्रयासरत हैं और उनकी बघेली फिल्म राजेन्द्र राठौड़ जी के निर्देशन में निर्मित ‘कुंवारापुर’ प्रदर्शन के लिए तैयार है। 

गत वर्ष बघेली भाषा की पहली फिल्म ‘बुधिया’ प्रदर्शित हुई थी, इसके फिल्मकार अविनाश तिवारी ही थे। अब बघेली में दूसरी फिल्म ‘कुंवारापुर’ बनाई है। यह एक हास्य फिल्म है। निर्माता अविनाश तिवारी बताते हैं कि, ‘कुंवारापुर एक श्रापित गाँव है, वहाँ पर चालीस-पचास सालों से किसी की शादी नहीं हुई है। वहाँ प्रेम प्रकाश दहेज मुक्त शादी करता है और इसके पश्चात वह गाँव श्राप मुक्त हो जाता है। यह फिल्म इक्कीस दिनों की शूटिंग मध्य प्रदेश में करके पूरी की गई है।  इसमें अन्नपूर्णा द्विवेदी,  अविनाश तिवारी और असरानी समेत कई कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।

विदित हो कि, अविनाश फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के लेखक अविनाश तिवारी खुद है। उनके लिखे गानों को संगीत की धुनों से सजाया है परवेश सिंह ने। नदीम अंसारी फिल्म के छायाकार हैं।

बता दें कि, फिल्म के निर्देशक राजेन्द्र राठौड़ बहुत सारी विज्ञापन फिल्में, पचासों म्यूजिक वीडियो और ओटीटी के लिए एक फिल्म ‘शादी में सियापा’ निर्देशित कर चुके हैं। बघेली में उनकी पहली फिल्म है। वह भी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका मानना है कि, आज दक्षिण भारतीय फिल्मकार अपनी मातृभाषा में फिल्म बनाकर बहुत कमाते हैं। जो अपनी मातृभाषा की इज्ज़त करेगा, वह फिल्म इंडस्ट्री में राज करेगा। मैं भी अपनी मातृभाषा में फिल्म बनाकर अच्छी फिल्में समाज को देना चाहता हूँ। क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म दर्शकों को पसंद आती हैं। निःसंदेह यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी।

मध्य प्रदेश में बघेल, फिल्म इंडस्ट्री बनाना चाहते हैं अविनाश तिवारी

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 15 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 23 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज