Goods Warehouse Labor Union Will Not Allow Harish’s Plans To Succeed – Santosh Thorat

हरीश के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा माल गोदाम श्रमिक संघ : संतोषथोरात

मुम्बई 24 अगस्त: भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ 1998 से श्रमिकों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन संगठन की आड़ में कुछ लोग रुपये के लालच में संगठन को बदनाम कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें माल गोदाम श्रमिक संघ के महाराष्ट्र राज्य सचिव संतोष थोरात ने कही है। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान श्री थोरात ने कहा है कि संगठन किसी से भी नाजायज राशि नहीं लेती है। संगठन सिर्फ श्रमिकों से प्रत्येक माह पांच रुपये की दर से चंदा लेती है, जिससे संगठन का दिनचर्या चलता है। संतोष थोरात ने कहा कि सामाजिक संगठन चलाने की आड़ लेकर कुछ फेसबुकिया चैनल और यूट्यूबर लोग पैसे बसूली करने की नीयत रखकर संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जो किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री थोरात ने कहा कि माल गोदाम श्रमिक संगठन श्रमिकों के खून-पसीने से चल रहा है।

अब श्रमिकों को न्याय मिलने का समय आ गया है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्व लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। लेकिन श्रमिक उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। संतोष थोरात ने कहा कि कुछ सफेदपोश यूट्यूबर झूठी खबर चलाकर रुपये ऐंठने की कोशिश में थे। लेकिन उनकी जब एक न चली, तो उन्होंने झूठी खबरें चलाकर संगठन के लोगों को बदनाम करने की साजिश करने लगे। इसमें यूट्यूबरों का सहारा लिया गया। संतोष थोरात ने कहा कि जिस तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बेकावड़े ने संगठन पर आरोप लगाया है, वह तथ्यहीन और बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि हरीश द्वारा पेन थाने में शिकायत किये जाने के बाद संगठन के 40 लोगों ने थाने में पहुंच कर अपनी सफाई भी दी थी। बेरोजगारों से पैसे की उगाही का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।

संतोष थोरात ने कहा कि संगठन सिर्फ पांच रुपये प्रति माह के हिसाब से चंदा लेती है। अगर श्रमिक कभी किसी बड़े आयोजन या संगठन का कार्यक्रम करते हैं तो बड़ी राशि की जरूरत होती है, जिसे संगठन के लोग आपस में कुछ अधिक राशि का सहयोग चंदा करके करते हैं। संतोष थोरात ने कहा कि तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बेकावड़े संगठन के लोगों से पैसे वसूली के चक्कर में गुमराह करने में लगा है। संतोष थोरात ने कहा कि किसी भी थाने में हमलोगों या संगठन के ऊपर किसी सदस्य ने कोई शिकायत नहीं किया है। ये हरीश बेकावड़े द्वारा पैसे वसूली करने की साजिश है, जिसमें कुछ युट्यूबर भी शामिल हैं। अगर किसी थाने में मामला दर्ज हुआ है तो हरीश को मीडिया में उसका केस नंबर भी बताना चाहिए। इस तरह से संगठन को बदनाम करने की उनकी मंशा कभी भी सफल नहीं होगी।

संतोष थोरात ने बताया कि जब श्रमिकों की मांग को अंजाम तक पहुंचाने का समय आता है तो ऐसे ही कुछ असामाजिक तत्व संगठन की आड़ में आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर देते हैं। लेकिन श्रमिक संघ पूरी ईमानदारी के साथ श्रमिकों की मांगों को अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

हरीश के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा माल गोदाम श्रमिक संघ : संतोषथोरात

Disclaimer: The facts and opinions appearing in the article do not reflect the views of Our Website Or of our Editors.   We does not assume any responsibility or liability for the same. It Is By News Source From PR Agency

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 1 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 5 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 9 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 19 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 16 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata