The Journey From Patna To Mumbai Was Interesting, Producer Neeraj Mishra Got Emotional On His Birthday

रोचक रहा पटना से मुम्बई तक का सफर,अपने जन्मदिन पर भावुक हुए निर्माता नीरज मिश्रा

पटना निवासी नीरज मिश्रा ने 1990 में मुम्बई का रुख किया और कड़े संघर्षों के बाद बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई । प्रसिद्ध कोरियोग्राफर लॉलीपॉप के असिस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और आज एक निर्माता के रूप में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। नीरज मिश्रा की म्यूजिक कंपनी ऑक्टेव म्यूजिक कंपनी आज किसी पहचान की मोहताज नही है। सैकड़ों हिट गाने देशभर के संगीत प्रेमियों की खास पसंद है जिसे ऑक्टेव म्यूजिक के द्वारा रिलीज किया गया है। 27 जनवरी को पटना के होटल रेड वेलवेट में एक भव्य समारोह के दौरान नीरज मिश्रा में अपना जन्मदिन मनाया। आयोजित भव्य समारोह में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी का भी जुटान हुआ। बॉलीवुड से अलका याग्निक व गोल्डमेडलिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।

अलका याग्निक के अनुसार नीरज मिश्रा एक बेहतरीन इंसान है बॉलीवुड में अपने कमिटमेंट के लिए जाने जाते हैं। देश विदेश में उन्होंने हज़ारों सफल कार्यक्रम किये हैं। मेरी सुभकामनाएँ सदैब उनके व ऑक्टेव म्यूजिक के साथ है। अपने अब तक के सफर के विषय मे नीरज मिश्रा कहते हैं राजवंशी नगर में मेरा जन्म हुआ,बचपन बीता। कला के क्षेत्र में कुछ करना है ये सोच कर मुम्बई निकल गया। वहाँ पहुचने पर संघर्षों से सामना हुआ। कभी कभी आत्मविश्वास तो डगमगाया लेकिन कभी हार न माना। लगातार मेहनत कर सिर्फ अपना काम करता गया और आज आपके सामने हूँ। कोरियोग्राफर से लेकर सेलेब्रिटी मैनेजर और अब निर्माता बनने की कहानी बड़ी रोचक है। आज इतने वर्षों बाद पटना में दोस्तों व संबंधियों से मिल कर भावुक हूँ। पुराने दिन याद आने लगे हैं।

नीरज मिश्रा की म्यूजिक कम्पनी ऑक्टेव म्यूजिक बिहार के प्रतिभावान कलाकारो के लिए भी कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाली हैं। गौरतलब है कि नीरज मिश्रा बॉलीवुड कलाकार इरफान खान, विशाल शेखर,अलका याग्निक, गोविंदा, सुनीता आहूजा, कुमार शानू,शक्ति कपूर,बाबू सुप्रियो, जतिन- ललित ,आनंद मिलिंद,नीरज श्रीधर,महिमा चौधरी,स्वाति शर्मा, हिमेश रेशमिया जैसे सेलेब्रिटी के साथ काफी काम किया है। जन्मदिन के मौके पर राजीव कुमार सिंह व नीरज कुमार मिश्रा ने मिल कर एक क्षेत्रीय म्यूजिक कंपनी भोजपुरीया की घोषणा की है। जिसका मकसद लोकल टेलेंट को मौका देना है।

मीडिया संपर्क 9709058893

बॉलीवुड सेलेब्रिटी अलका याग्निक, गोल्डमेडलिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह जैसे सेलेब्रिटी जश्न में हुए शामिल

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

  • By admin
  • October 10, 2026
  • 18 views
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 20 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 20 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 35 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 25 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया