Film Director Kumar Neeraj Appointed Mumbai Vice President Of Rashtriya Karni Sena

फ़िल्म निर्देशक कुमार नीरज राष्ट्रीय करणी सेना के मुंबई उपाध्यक्ष नियुक्त

मुम्बई। राष्ट्रीय करणी सेना प्रमुख शिव सिंह शेखावत ने आज मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में फ़िल्म निर्देशक कुमार नीरज को मुंबई उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। राइटर डायरेक्टर कुमार नीरज ने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताई है और कहा कि राष्ट्रीय करणी सेना के मुंबई उपाध्यक्ष बनने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं इसके लिए राष्ट्रीय करणी सेना प्रमुख शिव सिंह शेखावत का आभार प्रकट करता हूँ और प्रयास करूंगा कि इस पद की गरिमा को संभाले रखूं।

उल्लेखनीय है कि कुमार नीरज द्वारा निर्देशित फ़िल्म नफीसा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रदर्शित होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी। “नफीसा” ने अपनी कहानी और अपने विषय के कारण दुनिया भर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। 

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में हुए यौन उत्पीड़न कांड पर बेस्ड निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म “नफीसा” का टीज़र रिद्धिमा रिकार्ड्स पर जारी हुआ था जिस देखकर दर्शक दंग रह गए हैं। स्पार्क मीडिया प्रेजेंट लेखक निर्देशक कुमार नीरज की फ़िल्म “नफीसा” की निर्मात्री वैशाली देव और बीना शाह हैं, को प्रोड्यूसर नसीम अहमद खान और  खुश्बू सिंह है। इसके कैमरामैन सनी देओल की फ़िल्म गदर फेम नजीब खान और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य है। इस फ़िल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, निसाद राज राणा, अनामिका पाण्डेय, नाज़नीन पटनी, मनीषा ठाकुर, दिव्या त्यागी, अनिल कुमार यादव, आशीष सिंह उर्ज़ान इक्षापूरिया ,नवनीत ,जय शुक्ला इत्यादि ने अदाकारी की है।

      

फ़िल्म  निर्देशक  कुमार  नीरज राष्ट्रीय करणी सेना के मुंबई उपाध्यक्ष नियुक्त

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 25 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 18 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 19 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai