RJD Leader Gautam Yadav Joined BJP Along With Hundreds Of Supporters, OBC Morcha State President Balram Mandal Got Him The Membership

राजद नेता गौतम यादव सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने दिलाई सदस्यता

पटना, 19 जुलाई। बिहार के मुजफ्फरपुर के राजद नेता और समाजसेवी गौतम यादव आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर  उपस्थित भाजपा के महामंत्री शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर और ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अचल सिन्हा ने भी गौतम यादव का पार्टी में स्वागत किया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि आज राजनीतिक दलों में भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास की नीति को लोग पसंद कर रहे हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने राजद से आए गौतम यादव का भाजपा में स्वागत करते  हुए कहा कि युवाओं  को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों को लेकर घर -घर तक जाएं।

इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये गौतम यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि वे भाजपा के सदस्य हैं। वे किसी पद की लालच में नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए यहां आए हैं।

इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष जे पी चंद्रवंशी, पन्ना लाल साह, महामंत्री साहेब कुमार साह, मंत्री शिव शंकर प्रसाद, कार्यालय प्रभारी राम बाबू साह, कार्यालय मंत्री विकास शर्मा, मुन्ना लाल कुशवाहा, भूपेंद्र यादव , धर्मिता सिन्हा सहित कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

राजद नेता गौतम यादव सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने दिलाई सदस्यता

Related Posts

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Is the film’s Naxal-affected backdrop overshadowing what is essentially a love story? Mumbai: Shantanu Maheshwari and Rinku Rajguru starrer Sahiya, directed by Sanjay Sharma, continues to await its CBFC certificate…

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

Mr. Hitesh Nihalani, Partner at Crown Construction Company and N K Builders & Developers, celebrates more than two decades of leadership in Mumbai’s construction and real estate sector. With over…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 16 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 18 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 19 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 19 views
मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 17 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 32 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया