Teaser Of Kundan Bhardwaj And Anuja Lepcha’s Action Packed Film DEVVANI Released

देववाणी के टीजर में दिखा सुनील थापा और कुंदन भारद्वाज का टशन

मौसम फिल्म्स प्रोडूसशन हाउस एंड अनुजा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रेजेंट्स हिंदी और नेपाली फिल्म देववाणी का टीजर रिलीज हो चुका है। शुजाय म्यूजिक वर्ल्ड से देववाणी का धांसू और खतरनाक टीजर रिलीज किया गया है। इस देववाणी में कुंदन भारद्वाज, सुनील थापा, अनुजा लेपचा, देव सिंह, रविन्द्र झा, धुर्वा कोइराला, मौसम पौडेल सहित कई कलाकार हैं। जो अपने अपने अभिनय से फिल्म के टीजर में जान फूंकते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत में कुंदन की आवाज में एक छोटा ही सही मगर पॉवर फुल डायलॉग सुनाई देता है। जिसमें वो कहते है कि ये मेरा गांव है और यहां हर लोगों की रक्षा करना मेरा धर्म है। वही इसमें अभिनेत्री अनुजा लेपचा की भी छोटी सी झलक देखने को मिली है। वही इस टीजर में कुन्दन भारद्वाज साउथ और हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके दमदार एक्शन सीन टीजर को और भी भव्य बना दे रहे हैं। इसके साथ ही टीजर में सुनील थापा भी अपनी सशक्त भूमिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आए हैं। ओवर आल अगर टीजर की बात की जाए तो ये टीजर आपको एक्शन से भरपूर नजर आएगा।

हालही में देववाणी का पोस्टर में कुंदन और सुनील थापा  गुस्सेल मूड में नजर आ रहे हैं। देव वाणी को पेन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म में टीवी, भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता कुंदन भारद्वाज  केंद्रीय भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री अनुजा लेपचा अपने डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक बाबू साहब बलामी ने संभाल रखी है। वही फ़िल्म का निर्माण निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में भोजपुरी, नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर मनवा चुके दिग्गज अभिनेता सुनील थापा भी दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म देव वाणी को लेकर अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि हमने देववाणी का टीजर रिलीज कर दिया है। जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। वही देववाणी के रिलीज की तैयार भी जोरो शोरो से चल रही है।

फिल्म की कहानी एक गरीबों के मसीहा की है, जो एक शहर के लोगों को जुल्मी दरिंदे के खौफ से आज़ाद करता है। इस फिल्म के माध्यम से हम एक सोशल संदेश भी दे रहे हैं। जिससे समाज में जागरूकता फैलेगी। फिल्म में आपको एक्शन और रोमांस का तगड़ा डोस मिलने वाला है।

निर्देशक बाबू साहब बलामी ने कहा कि आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें हमने फिल्म के सभी कलाकारों को प्राथमिकता देने की कोशिश की है। वही टीजर देखकर आपको इतना न तो समझ आ ही गया होगा कि ये फिल्म एक अलग कहानी पर बेस्ड है जो दर्शकों को एक पल के लिए भी पल झपकने नहीं देंगी। हमें उम्मीद है ये फिल्म दर्शकों के मन मे एक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब होगी।

फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने कहा कि ये फिल्म दो भाषाओं में बनी है। फ़िल्म आपको उच्च कोटि की कहानी देखने को मिलेगी जो आपने पहले कभी देखी नहीं होगी। फ़िल्म के टीजर ने ये साबित कर दिया है कि आज भी कई निर्देशक कहानी के साथ समझौता नहीं करते हैं।

फिल्म को हमने हिंदी और नेपाली भाषा में शूट किया है। जिसमें हम कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है लेकिन जो आउटपुट निकल कर सामने आया है उसे देखकर हर टेक्नीशियन के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फिल्म में आपको अवल दर्जे का इमोशन, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

निर्माता मीना खड़का और हीरा बहादुर लेपचा ने कहा कि जब हमसे इस फिल्म को बनाने के लिए बात की गई तो हमने पहले इसकी कहानी को सुना। कहानी सुनते सुनते हमारी आंखों में अंशु आ गया। क्योंकि में जो इमोशन है वो हर किसी रुला देगा। वही फिल्म में कुंदन, सुनील और देव की जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म देव वाणी में कुंदन भारद्वाज, सुनील थापा, अनुजा लेपचा, देव सिंह, रविन्द्र झा, धुर्वा कोइराला, मौसम पौडेल सहित कई कलाकार हैं। वही फिल्म के निर्देशक बाबू साहब बलामी, निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा, कार्यकारी निर्माता महेंद्र यादव, म्यूजिक मनोहर सुनाम, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कैमरा हरि बहादुर घले, एक्शन श्री श्रेष्ठा, कोरियोग्राफर टेंजु योंजन, स्क्रीनप्ले/डॉयलोग नीराजन मेहता मंजीत, एडिटर बंदे प्रसाद, डिस्ट्रीब्यूटर सुनील मनान्धर, चीफ एडी तरकराज नेउपने है।

    

एक्शन से भरपूर कुंदन भारद्वाज और अनुजा लेपचा की फिल्म देववाणी का टीजर रिलीज

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 16 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 11 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 15 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 18 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 11 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 13 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत