Trailer Of Khesari Lal Yadav, Lokesh Mishra, Sujit Kumar Singh’s ANDAZ Is Out, The Film Will Be Released In Theaters On Dussehra

खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की ‘अंदाज़’ का ट्रेलर हुआ आउट, दशहरा पर सिनेमाघरों में होगी फ़िल्म रिलीज

 ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव, प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘अंदाज़’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फ़िल्म दशहरा पर पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। फ़िल्म के ट्रेलर में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव चैलेंजिंग किरदार में हैं, उनके साथ बिग बॉस फेम अर्शी खान और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सोनिका गौड़ा की अनोखी केमेस्ट्री नजर आ रही है। पाँच मिनट का यह ट्रेलर देखकर पूरी फिल्म देखने का उत्साह बढ़ा रहा है। इस ट्रेलर में खेसारी लाल यादव पहले फ्रेम में अधेड़ उम्र के लुक में सफेद शर्ट पैंट पहने जबरदस्त फाइट करते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद एक के बाद फ्रेम में वे अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीतते हुए दोनों एक्ट्रेस के साथ अलग अलग अंदाज में नजर आते हैं। कुछ मिनट में कानूनी जंग में उलझे हुए भी वे नजर आ रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह दिख रहा है कि जहाँ एक हीरोइन उन्हें कानून के जाल में फंसा रही है तो दूसरी हीरोइन कानून के शिकंजे से निकालने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर फ़िल्म अंदाज का यह ट्रेलर काफी मजेदार है। जो दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘अंदाज’ के निर्माता लोकेश मिश्रा ग्राम पतियाँ, पोस्ट नहुना, जिला रोहतास सासाराम, बिहार के मूल निवासी हैं। उन्होंने मुंबई में रहकर पवन सिंह के साथ ‘क्रेक फाईटर’, दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ ‘राजा डोली लेके आजा’ बना चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी आने वाली फिल्म ‘अंदाज’ के अलावा अरविंद अकेला कल्लू के साथ ‘जलवा’ आने वाली है। इसके अलावा और भी कई फिल्में उनकी आने वाली हैं। वहीं फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की बात करें तो उन्होंने पवन सिंह की सुपरहिट फिल्में सत्या, वांटेड, धड़कन, क्रेक फाईटर सहित कई सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। आने वाली फ़िल्म अंदाज और जलवा का भी कुशल निर्देशन उन्होंने किया है।

गौरतलब है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन बैनर के तले निर्मित की गई है फ़िल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा, आर्या शर्मा हैं। गीतकार कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव, विजय चौहान व कैलाश राज हैं। कार्यकारी निर्माता राम कोमल सिंह यादव, डीओपी  आर.आर. प्रिंस, एडिटर दीपक जऊल हैं। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माईन्ड स्टूडियो, पिक्सल साउंड में किया गया है। साउंड इंजीनियर विट्टू सिंह, डीआई इन्द्रदेव यादव, बैक ग्राउंड चन्द्र शेखर सिंह ने किया है। कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर प्रशांत द्विवेदी व विनोद यादव, मार्केटिंग विजय यादव, सह निर्देशक रवि तिवारी, कुन्दन सिंह हैं।

फिल्म अंदाज को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि  फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें मेरा किरदार इमोशनल, एक्शन और रोमांस दोनों का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

फ़िल्म निर्माता लोकेश मिश्रा ने बताया कि ‘साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म ‘अंदाज’ दुर्गा पूजा यानि दशहरा के शुभ अवसर पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में दस्तक़ देगी। इस फ़िल्म का सब्जेक्ट बहुत यूनिक हैं और यह फ़िल्म मेरे लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। दर्शकों को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। आप सब से भोजपुरी सिनेमा को सपोर्ट करने की अपील करता हूँ कि आप लोगों दशहरे के शुभावसर पर अंदाज को देखने जरूर आए।

निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। जिसमें वे सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए नजर आएंगे।

  

खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की ‘अंदाज़’ का ट्रेलर हुआ आउट, दशहरा पर सिनेमाघरों में होगी फ़िल्म रिलीज

Related Posts

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 0 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 10 views
दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 16 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 15 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

  • By admin
  • August 16, 2026
  • 16 views
Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan