Who Is Behind The Death Threat Received By Writer Amit Gupta?

लेखक अमित गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी के पीछे कौन?

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म की कहानी का क्रेडिट अमित गुप्ता को नहीं मिला है। इसलिए इस फिल्म के सभी निर्माताओं के खिलाफ शिकायत पुलिस स्टेशन में हो गई थी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं।

पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद अमित गुप्ता को धमकियों के फोन आने लगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आए कॉल भी शामिल है। अमित गुप्ता का कहना है कि 5 नवंबर को करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ ने एक अनजान नंबर से अमित गुप्ता को फोन किया और उनसे फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। जबकी अमित गुप्ता का बार-बार यही कहना था, कि वो कानून के हिसाब से जा रहे हैं। जिस पर सुरजीत सिंह ने कहा कि मैं जिस जगह पर बैठा हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सुरजीत सिंह ने साफ लफ्जों में कहा कि अमित गुप्ता तुझे अगर अपनी जान बचानी है तो मुझे पैसे दे। वर्ना मैं तुझे जान से मार दूंगा। करणी सेना के नेता की इस तरह से बढ़ती गुंडागर्दी से साफ जाहिर होता है कि वो दशहत फैला रहे हैं। अमित गुप्ता को खुलेआम धमकी देने वाला ये सुरजीत सिंह राठौड़ है कौन और आखिर उसके पीछे है कौन? राजस्थान से आए ये लोग गुंडागर्दी करके बॉलीवुड में क्या यूं ही दशहत फैलाते रहेंगे। सुरजीत सिंह राठौड़ की तरफ से दी गई धमकियां सारी कॉल रिकॉर्डिंग अमित गुप्ता के पास है।

अमित गुप्ता ने जान से मारने की मिल रही धमकियों की शिकायत एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, डीसीपी से की है और एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं, उम्मीद है कि जल्दी उनकी एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

अमित गुप्ता के वकील सुनील शुक्ला (एपेक्स ज्यूरिस एलएलपी के मैनेजिंग डायरेक्टर) ने बताया कि अमित गुप्ता के विवाद से संबंधित मेरा यह कहना है कि टी सीरीज ने अमित गुप्ता से सेटलमेंट के लेटर पर साइन करवाकर इस बात को माना है कि यह कहानी अमित गुप्ता द्वारा लिखी गई है। उसी कहानी पर फ़िल्म बनाकर उसे रिलीज़ करके अमित गुप्ता के साथ अन्याय किया गया है। न तो उन्हें मेहनताना दिया गया न फ़िल्म में क्रेडिट मिला।

अमित गुप्ता के कानूनी कार्रवाई शुरू करते ही उनको धमकियों के फोन आने लगे। हो सकता है ये धमकियां अमित गुप्ता को इसलिए दी जा रही हैं ताकी अमित गुप्ता कोर्ट ना जाए और अपना केस वापस ले लें। या फिर इसके पीछे कोई और मकसद है ये तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

लेखक अमित गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी के पीछे कौन?

Disclaimer: The facts and opinions appearing in the article do not reflect the views of Our Website Or our Editors, We  does not assume any responsibility or liability for the same. It Is By News Source From PR Agency

 

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 16 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.