‘गाना नहीं बवंडर है’ इंस्टाग्राम पर बोले बॉलीवुड रैपर बादशाह, देसी स्टार समर सिंह का ‘बलमुआ के बल्लम’ मन को भाया

करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी के देसी स्टार समर का मोस्ट वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ काफी सुर्खियों में हैं। वहीं इस गाने का फैन बॉलीवुड रैपर बादशाह हैं। यह सांग उनके मन को बहुत भाया है। इंस्टाग्राम पर कमेंट्स करके रैपर बादशाह ने लिखा कि ‘गाना नहीं बवंडर है ये’. जिसके रिप्लाई में समर सिंह ने ‘थैंक्यू सो मच’ कहा है। ये कॉन्वर्जेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर समर सिंह ने कहा कि ‘बादशाह जी के मन को मेरा यह गाना अच्छा लगा है। उनका आशीर्वाद मुझे मिला है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ और उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके प्यार ऐसे ही मिलता रहे।’

https://www.instagram.com/p/DKEaBG-Okxg/

 

गौरतलब है कि भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह लंबे अर्से से करोड़ों दिलों पर राज कर हैं। उनके स्टारडम उनके गानों की दीवानगी लोगों में जमकर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ‘बलमुआ के बल्लम’ गाना खूब गरदा उड़ा रहा है। इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर दस महीने 271 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जोकि भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अब तक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर मिलियन की तादाद में रील बनाया जा चुका है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर समर सिंह ने सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

बता दें कि समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के शानदार अभिनय से सजा बिगेस्ट हिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया गया है। डांस और मस्ती से भरपूर वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ को समर सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है, वहीं उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर नेहा राज ने। इस गाने के वीडियो में समर सिंह जहाँ बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी में अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं बोल्ड लुक में नम्रता मल्ला पानी में आग लगाने का काम कर रही है। इस गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल, कोरियोग्राफर असलम, एडिटर पंकज साव, डीआई रोहित सिंह ने किया है

 

बॉलीवुड रैपर बादशाह के मन को भाया देसी स्टार समर सिंह का ‘बलमुआ के बल्लम’, इंस्टाग्राम पे बोले ‘गाना नहीं बवंडर है’

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 12 views
Renez New Launch  LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

  • By admin
  • September 7, 2026
  • 13 views
SUNNY SINGH – A Touch Of Mukesh – A Voice That Brings Timeless Melodies Back To Life

“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 5, 2026
  • 20 views
“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

“FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 18 views

“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 20 views
“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 3, 2026
  • 21 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में