Action King Pawan Singh’s Jai Hind trailer Became Viral As Soon As It Was Released

एक्‍शन किंग पवन सिंह की जय हिन्द का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया

भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के गायकी के सिरमौर व एक्‍शन किंग पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘जय हिन्‍द’ का ट्रेलर रिलीज होते वायरल हो गया है। फिल्‍म का ट्रेलर यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया, जिसे 24 घंटे से भी कम समय में अब तक  649647  बार देखा जा चुका है। फिल्म ‘जय हिन्‍द’ का ट्रेलर कितना दमदार है, ये इसी बात से पता चलता है कि रिलीज होती है यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। पवन सिंह की इस फिल्‍म को दर्शकों के बीच काफी अच्‍छा रेस्‍पांस मिलता नजर आ रहा है। ट्रेलर के अनुसार, इस फिल्‍म की कहानी आतंकवाद के ऊपर देशभक्ति के डोज को उभारती है।

ट्रेलर की शुरुआत फिल्‍म की अभिनेत्री मधु शर्मा के दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वे इश्‍के हुकूक को लेकर गुहार लगाती नजर आती है। मधु शर्मा ने फिल्‍म में पाकिस्‍तानी लड़की रूखसार इकराम खान का किरदार में हैं, जो भारत के गबरू जवान पवन सिंह के प्‍यार में है। ट्रेलर के हिसाब से पवन सिंह और मधु शर्मा की जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है।

वहीं, अक्षय कुमार की हिंदी फिल्‍म ‘केसरी’ में विलेन के किरदार में नजर आये अभिनेता मीर जाफर और संजय पांडेय की भूमिका भी फिल्‍म में बेहद अहम लग रही है। फिल्‍म ‘जय हिन्‍द‘ आकांक्षा अवस्‍थी और प्रियंका पंडित भी नजर आ रही हैं, तो लूलिया गर्ल निधी झा का स्‍पेशल एपीयरेंस फिल्‍म का मुख्‍य आकर्षण होने वाला है। देशभक्ति की थीम पर बनने वाली पवन सिंह की फिल्‍म ‘जय हिन्‍द’ को फिरोज खान ने निर्देशन किया है और इसके निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत झुनझुनवाला, अपर्णा साह, विशाल गुरानी और समीर आफताब हैं। इस फिल्‍म का निर्माण बड़े स्‍केल पर हुआ है, यही वजह है कि इसके गाने, डॉयलॉग, एक्‍शन व संवाद काफी फ्रेश और आकर्षक लग रहे हैं। फिल्‍म में पवन सिंह, मधु शर्मा, आकांक्षा अवस्‍थी, प्रियंका पंडित, संजय पांडेय के अलावा संजय वर्मा, धामा वर्मा, ब्रिजेश त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। समीर आफताब और निधि का फिल्म में स्‍पेशल एपीयरेंस है।

फिल्‍म ‘जय हिन्‍द’ का ट्रेलर वाकई मजेदार है। क्‍या फिल्‍म भी ट्रेलर के रोमांच की कंटीन्‍यूटी को सिनेमाघरों में बरकारार रख पायेगी, यह तो फिल्‍म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिल्‍म का ट्रेलर सुपर हिट है, जिसके व्‍यूज की रफ्तार यूट्यूब चैनल पर काफी तेज है।फिल्म  को  बिहार झारखण्ड में  रेणु विजय फिल्मस ऐंटरटेनमेंट रीलीज़ कर रही है।

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 16 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.