Ranjhana A New Music Video By Tick Tock Star Singer Angel Rai And Sami Khan Released By Zee Music

टिक टॉक स्टार सिंगर एंजल राय और सामी खान का नया म्यूज़िक विडिओ “रांझणा” ज़ी म्यूज़िक द्वारा रिलीज़।

सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय एंजल राय की चर्चा इन दिनों उनके नए एलबम रांझणा को लेकर हो रही है। ज़ी म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ इस विडिओ में एंजल ने सबको चौंका ही दिया है। “रांझणा” नामक इस म्यूजिक वीडियो में एंजल ज़ुबिन गर्ग के साथ मन को भावविभोर करने वाला गीत गाया है साथ ही वीडियो में भी उसने एक दमदार अभिनेत्री होने का भी एहसास करा दिया है।

दिल्ली की रहने वाली एंजल राय रूप रंग और प्रतिभा सब में सुपर स्वीट हैं। उनकी इस कामयाबी में हर कदम इस सुन्दर और सुरीली कन्या की हमराह उनकी मम्मी रीता राय रही हैं। रीता गीत लिखती हैं, एंजल गाना गाती है और वीडियो की मॉडल भी बन जाती है। एंजल के साथ इस गाने मैं मुख्य भूमिका मैं हैदराबाद के समी खान है जिनको देख कर लगता ही नहीं की ये उनका पहला काम है ,इस गाने की सबसे ख़ास बात इसकी कहानी और ऐंजल और सामी की जोड़ी है जो बहुत ख़ूबसूरत लग रही है , इस गाने की शूटिंग मेघालय की ख़ूबसूरत लोकेशन पर की गयी है। तीन दिनों में एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख चुके है। ज़ी म्यूजिक से एंजल का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है “आनेवाला पल” जिसमें ज़ुबिन गर्ग साथी गायक कलाकार हैं और अभिनव वोरा का संगीत है। ज़ी म्यूजिक कम्पनी ने ही इसके पहले इसी टीम अर्थात् रीता राय के गीत, अभिनव वोरा के संगीत से सजा एक दूसरा गीत “एक नज़र” जारी किया था, जिसमें एंजल के साथ वीडियो मेंं पुरुष मॉडल विवेक वोरा हैं। एंजल के गले की मधुरता सहज रूप से दिल में समा जाती है। एंजल का अभिनेत्री रूप भी वीडियो में अपना असर डालने लगता है। इनका एक और अलबम आनेवाला है, वॉट्सएप का नम्बर जो स्लो मोशन फेम सिंगर नक्काश अज़ीज़ के साथ गाया है।

एंजल का प्रथम म्यूजिक वीडियो सा रे गा मा द्वारा रिलीज किया गया था — “जब छाये मेरा जादू …”।उनका जादू तो सचमुच चल गया। एंजल राय की आवाज़ और सूरत दोनों सोशल मीडिया के दर्शक जानने पहचानने लगे हैं। टिक टॉक पर उनके बनाए विडीयो वखरा स्वैग और कल रात ऑनलाइन मिली एक लड़की”को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। एंजल राय श्रेया घोषाल को अपनी फेवरेट सिंगर और माधुरी दीक्षित व कटरीना को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री मानती हैं।

Related Posts

गायिका शोनाली मिश्रा की लाइफ स्टोरी: कानपुर से बॉलीवुड तक का उनका सफ़र है इंस्पायरिंग

मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी…

Yash Wadali’s Sufi Sensation Returns To India After A Sold-Out US Tour

International Sufi Star Set to Perform in Mumbai, Delhi, and Chandigarh This November Mumbai, India –* Yash Wadali, the internationally acclaimed Sufi maestro, is bringing his electrifying and soul-stirring performances…

You Missed

Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

  • By admin
  • July 25, 2026
  • 10 views
Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

  • By admin
  • July 23, 2026
  • 24 views
महाराष्ट्राच्या वीज वितरण व्यवस्थेवर वाढता ताण : तातडीने उपाययोजनांची गरज

Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

  • By admin
  • July 22, 2026
  • 23 views
Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

  • By admin
  • July 21, 2026
  • 28 views
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

  • By admin
  • July 20, 2026
  • 27 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग

फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान

  • By admin
  • July 19, 2026
  • 33 views
फिल्म जगत के प्रख्यात अशफ़ाक खोपेकर को मिला महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों ‘बेस्ट बॉलीवुड एक्टिविस्ट’ का प्रतिष्ठित सम्मान