चीता यज्ञेश शेट्टी को मिला दशक के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ऐक्शन कोरियोग्राफर का सम्मान

मुम्बई के लोखंडवाला में स्थित सेलिब्रेशन क्लब में आयोजित फिल्म फर्टेर्निटी अवॉर्ड नाइट 2023 (एफएफएएन) में कई सितारों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चीता यज्ञेश शेट्टी को दशक के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में सम्मानित किया गया। चीता यज्ञेश शेट्टी ने पिछले 30 वर्षों से हॉलीवुड और भारतीय फिल्म जगत के 200 से अधिक फिल्मी सितारों को एक्शन का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने “जिगर”, “प्रहार” जैसी कई फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया। साथ ही उनकी अन्य फ़िल्म हैं: हॉलीवुड फिल्म गोल्डन बर्ड व ही इज बैक, सोने की चिड़िया, जुआरी, इंद्रजीत आदि। इनके द्वारा प्रशिक्षित सितारे हैं : अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अजय देवगन, रणवीर सिंह, रितिक रोशन, नेहा धूपिया, रवीना टंडन, सोहा अली खान, माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर आदि।

बता दें कि कुमार गौतम द्वारा आयोजित भव्य पुरुस्कार समारोह “फ़िल्म फर्टेर्निटी अवार्ड नाइट 2023” में बिग बॉस फेम शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, सिंगर उदित नारायण, अर्शी खान, निर्माता धीरज कुमार, ऎक्टर रवि गोसाईं, कॉमेडियन सुनील पाल, टीवी एक्ट्रेस शैली प्रिया पाण्डेय, डांडिया क्वीन्स प्रीति पिंकी, पंकज बेरी, अंजन श्रीवास्तव, निधि उत्तम, जसलीन मथारू, पायल घोष और सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान के निर्देशक फरहाद सामजी सहित कई हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। चीता यज्ञेश शेट्टी ने यह सम्मान पाकर कहा कि दशक के बेहतरीन फ़िल्म एक्शन डायरेक्टर का खिताब पाना मेरे लिए खुशी का लम्हा है। इस तरह के अवार्ड व सम्मान से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी ‘ग्लोबल मार्शल आर्ट्स यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन’ द्वारा ‘मार्शल आर्ट्स प्योर साइंस में डॉक्टरेट ऑफ फिलैंथरोपी (पीएचडी)’ की डिग्री से भी सम्मान पा चुके हैं।

गौरतलब है कि चीता यज्ञेश शेट्टी अब तक 150 से अधिक बॉलीवुड सितारों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं। साथ ही वह अब तक करीब 10 लाख महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं। वह वर्षों से महिलाओं को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा के तरीके सिखा रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास पैदा कर रहे हैं।

 

चीता यज्ञेश शेट्टी को मिला दशक के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ऐक्शन कोरियोग्राफर का सम्मान

Related Posts

Dr Narinder Harjai, As A Motivational Coach, Is Giving A New Direction To Society

Ambala (Haryana, India): Dr. Narinder Harjai is widely recognized as one of the best motivational speakers, family coaches, and life coaches in India. With a vision to inspire and empower,…

The Film TOKEN THE TREASURE Has Just Been Released On Ultra Play OTT & Has Earned The Tag Of Being The Most Popular Film Till Date. Was Released In Theatres In 2022

The film “Token the Treasure” has been released in theaters in 2022. It has just been released on Ultra Play OTT and has earned the tag of being the most…

You Missed

Dr Radhika Balakrishnan Becomes First Carnatic Vocalist to Receive Honorary Fellowship from Royal Birmingham Conservatoire, UK

  • By admin
  • June 25, 2026
  • 18 views
Dr Radhika Balakrishnan Becomes First Carnatic Vocalist to Receive Honorary Fellowship from Royal Birmingham Conservatoire, UK

फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

  • By admin
  • June 25, 2026
  • 16 views
फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 37 views

सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 23 views
सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 32 views
खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 22 views
Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health