Dabangg writer Dilip Shukla’s next film is Ajay Kumar Singh’s Family of Thakurganj

अब दिलीप शुक्ला की दबंगई दिखेंगी निर्माता अजय कुमार सिंह की  फ़िल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में

सलमान खान की फिल्म दबंग सीरीज की फिल्मों के स्टार राईटर दिलीप शुक्ला द्वारा लिखित स्क्रिप्ट अब दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर देखेंगे। जिम्मी शेरगिल और माही गिल के अभिनय से सजी इस फ़िल्म का नाम है ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’, जो 19 जुलाई 2019 को रिलीज़ होने जा रही है।

इस फ़िल्म की सबसे महत्वपूर्ण और विशेष बात ये है कि इसके लेखक दिलीप शुक्ला हैं जिन्होंने घायल, दामिनी, अंदाज़ अपना अपना, दबंग, दबंग—2 जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिखी हैं।

‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय कुमार सिंह हैं जबकि फिल्म का निर्देशन मनोज झा ने किया है। फ़िल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह का कहना है कि इस फ़िल्म में एक होली गीत भी शामिल है जो फिल्म का सिचेशनल सोंग भी है।

लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में जिम्मी शेरगिल, माही गिल के अलावा

प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिलगांवकर, सलील आचार्या, मनोज पहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ रोमांच से भरपूर एक अनोखी कहानी है। फिल्म में दो भाइयों की विचारधारा के टकराव को बिलकुल नए अंदाज में पेश किया गया है। यह दो भाइयों के अनोखे रिश्ते को बड़े ही अलग अंदाज़ में बयान करती है। साथ ही एक मैसेज भी देती है। फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ पूरी तरह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।

‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में संगीत साजिद वाजिद और मीत ब्रदर्स का है। फ़िल्म में चार गाने हैं। एक होली गीत भी है जिसके बोल बड़े अनमोल हैं फैंसी ठुमके.

फ़िल्म के कोरियाग्राफर चिन्नी प्रकाश और राजू खान हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में काफी मेहनत की है क्योंकि प्रोडक्शन से लेकर डायरेक्शन तक उनकी मेहनत और उनका इन्वॉल्वमेन्ट रहा है।
 
इस फ़िल्म में जिम्मी शेरगिल और माही गिल के बीच गज़ब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म की कहानी ऐसी है जो दर्शको के दिलों को छुएगी।

आपको बता दें कि रिकार्ड समय में इसकी शूटिंग कंपलीट हुई है। दिलीप शुक्ला की लिखी यह कहानी पारिवारिक, सांस्कृतिक मूल्यों व नई सोच के इर्दगिर्द घूमती है जिसकी पृष्ठभूमि उत्तर भारत का एक छोटा सा कस्बा है।

फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों के बीच बहुत अच्छा रिस्पॉन्स है इसलिए ऑडिएंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

Related Posts

Grand Premiere Of Hindi Feature Film DHAAAK Held In Mumbai, Hero Mohd Saleem Mullanavar And All Guests Welcomed

Director Anees Baroodwale, Pradeep Rawat, Sheena Shahabadi, Ruslan Mumtaz, Avinash Wadhwan were also present Mumbai. The grand premiere of Hindi feature film “Dhaaak” full of action, thrill and twists was…

Shantanu Bhamare’s Pivotal Jailer’s Role Resolves Murder Mystery In Fire Of Love RED Hindi Feature Film – The Film Releasing On 24th November 2023 !

The wait is finally over for romance movie fans as the much-awaited Fire of Love: RED is releasing on 24th November 2023 in the theatres worldwide. This upcoming romantic drama,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 24 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 25 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 27 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 22 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 37 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026

  • By admin
  • September 10, 2026
  • 38 views
WORLD NEWS | NEW YORK : His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Leads A Series Of Global Peace And Education Initiatives Across India To Mark Teachers’ Day 2026