Mahila Vikas Sangh Organised Mata Ki Chowki At Patna

देवी दुर्गा के जयकारे से गूंज उठा महिला विकास संघ का माता की चौकी

लाल जोड़े में डांडिया के साथ रज – रज कर झूमी पटना की महिलाएं

पटना। शारदीय नवरात्र में राजधानी पटना धीरे – धीरे देवी दुर्गा की उपासना में डूब रहा है, यही वजह है कि हर जगह इस नवरात्र कई भक्तिमय आयोजन देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन महिला विकास संघ की ओर से माता की चौकी का आयोजन आज होटल ग्रैंड सेलीब्रेशन, न्यू बायपास पटना में किया गया, जहां देवी दुर्गा के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान मंच की महिलाओं ने लाल रंग के खास परिधान में माता की चौकी को काफी मनोरम बना दिया था। माता की चौकी के अलावा यहां नवरात्र का प्रसिद्ध नृत्य डांडिया प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मंच की महिलाएं रज – रज कर झूमी और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

वहीं माता की चौकी के आयोजन के मौके पर महिला विकास मंच की मुख्य संरक्षक वीणा मानवी ने बताया कि शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा के आगमन पर महिला विकास मंच हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है, जिसका मकसद माँ दुर्गा की आराधना तो होता ही है। साथ में महिलाओं की समृद्धि को भी दिखाना होता है। हम बताना चाहते हैं कि बिहार की महिला किसी से कम नहीं है। यही वजह है कि हम अपने परम्परागत त्यौहारों को बहुत शिद्दत से मनाते हैं और समाज को बताना चाहते हैं कि महिला अबला नहीं है।

वीणा मानवी ने कहा कि इस मंच की परिकल्पना समाज के उन महिलाओं के लिए किया गया था, जो आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं। इसके लिए हम बीते सालों से काम करते रहे हैं, जिसके कई सकारात्मक परिणाम भी आये हैं। अब हमने इसका दायरा बढ़ाया है और हम बड़े स्तर पर देशभर में इस मंच के माध्यम से काम की शुरूआत कर चुके हैं। बता दें कि माता की चौकी में कांति केसरी, बबिता सिंह, वंदना रॉय, रेणु जायसवाल, कंचन माला, फाहिमा, सीमा सिंह, ज्योति, भावना शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला विकास मंच की महिलाएं माता की चौकी में शामिल हुईं।

Related Posts

West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

Kolkata, July 7, 2026: With the change of power in West Bengal, the BJP’s graph is rising. With the formation of the new government, the influx of new members continues.…

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को उनके जन्मदिन के खास मौके…

You Missed

West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 8 views
West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 18 views
यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने जन्मदिन पर दी बधाई, लिम्का बुक रिकॉर्डधारी को सराहा

Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

  • By admin
  • July 4, 2026
  • 23 views
Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

  • By admin
  • July 4, 2026
  • 18 views
Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

  • By admin
  • July 3, 2026
  • 22 views
डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

  • By admin
  • July 3, 2026
  • 16 views
एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल